अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए अभी ज्यादा टाइम नहीं हुआ है और फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाकर रखी है और धमाकेदार कमाई करने से पीछे नहीं हट रही है। वहीं, कमल हासन की फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल है और ये फिल्म 50 करोड़ कमाने के लिए भी हाथ-पैर मार रही है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या हैं?
दोनों फिल्मों का कलेक्शन
Sacnilk.com की मानें तो, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को बॉक्स ऑफिस पर आए पांच दिन हो गए हैं। फिल्म ने पांच दिन में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 9.49 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 1.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
टोटल कमाई क्या?
हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है। इसी के साथ अगर दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 109.99 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने अब तक टोटल 40.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म ‘ठग लाइफ’ और ‘हाउसफुल 5’
गौरतलब है कि कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, लेकिन फिर भी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ कमाई के मामले में आगे चल रही है और ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंगकर कमाई कर रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई कहां जाकर रुकती है और ‘ठग लाइफ’ 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं?
कलेक्शन में गिरावट
दोनों फिल्मों के पिछले दिनों के कलेक्शन को देखें तो उसमें भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आराम से 150 या 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी। वहीं, ‘ठग लाइफ’ का गिरता कलेक्शन टेंशन बढ़ा रहा है। ऐसे में अब फिल्म को वीकेंड का ही सहारा है।
यह भी पढ़ें- Sana Makbul ने शेयर की बर्थडे वीक की झलकियां, इस तरह हुआ शुरू
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines