हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी की हर तरफ जमकर चर्चा हो रही है. यह मूवी भारतीय ऑडियंस को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस फिल्म के सीन को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, अब लोग इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, अब ‘ऑब्सेशन’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ से 10 गुना ज्यादा रहस्य लेकर बैठी है 7 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमेक्स देख उड़ जाएंगे होश
OTT पर कब रिलीज होगी ‘ऑब्सेशन’
हॉलीवुड की फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को करी बार्कर के निर्देशन में तैयार किया गया है. यह एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है, जो अपनी दमदार कहानी और कॉन्सेप्ट से लोगों को दीवाना बना रही है. यह मूवी सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. हालांकि, अब खबर यह भी है कि ये फिल्म 23 जून के आसपास PVOD पर उपलब्ध हो सकती है. अगर आप PVOD का मतलब नहीं जानते हैं, तो इसका मतलब होता है, ‘प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड’, जिसमें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें वीडियो कंटेंट को जल्दी दिया जाता है. PVOD की मदद से आप नई रिलीज फिल्मों और प्रीमियम कंटेंट को जल्दी देख सकते हैं. हालांकि, यह मूवी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, फैंस की नजर अब साउथ इंडियन भाषा में रिलीज को लेकर होने वाले ऐलान पर टिकी हुई है.
‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर में कितने का किया कलेक्शन
यह मूवी भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह फिल्म 29 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी एकतरफा जुनूनी प्यार और उससे होने वाली डरावनी और खतरनाक सजा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. ‘ऑब्सेशन’ फिल्म में माइकल जॉन्सटन, कूपर टॉमलिंसन और इंडे नवार्रेट ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. Boxofficemojo की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने दुनियाभर में 2366 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 63.90 करोड़ रुपये छाप लिए हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines