‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ से 10 गुना ज्यादा रहस्य लेकर बैठी है 7 एपिसोड की ये सीरीज, क्लाइमेक्स देख उड़ जाएंगे होश

ओटीटी पर इन दिनों क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे घर बैठे देख सकते हैं. लेकिन कंफ्यूज हैं कि कौन सी फिल्म और सीरीज देखें, तो आज हम आपको एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Kuttram Purindhavan The Guilty One series
1 / 5

आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज तलाश रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी सीरीज बेस्ट है, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको ‘दृश्यम’ और ‘महाराजा’ से कई गुना ज्यादा सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलने वाला है.  

विज्ञापन

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज 2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.8 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. इस वेब सीरीज को 7 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज में आपको दमदार कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स देखने को मिलते हैं, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखते हैं.

विज्ञापन

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कब रिलीज हुई

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कब रिलीज हुई3 / 5

इस सीरीज का नाम ‘कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन’ है. यह सीरीज 5 दिसंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की गई थी. इस वेब सीरीज में पसुपति, विदार्थ, लिजी एंटनी, और लक्ष्मीप्रिया चंद्रमौली ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म की कहानी इमोशनल तरीके से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए नजर आ रही है.

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कहानी

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कहानी4 / 5

इस सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो जाती है और उसकी बेटी रहस्यमई तरीके से गायब हो जाती है. दरअसल, जब उस लड़की की तलाश की जाती है, तो गांव के कई गहरे राज सामने आते हैं, जो सभी को चौंका देते हैं.

विज्ञापन

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कहां देखें

कुट्रम पुरिंधवनः द गिल्टी वन सीरीज कहां देखें5 / 5

आप घबराइए नहीं हम आपको सीरीज का स्पॉइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको सीरीज देखने का मजा नहीं आएगा. लेकिन यह सीरीज को देखने के बाद आप इसकी कहानी हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया है. यह सीरीज तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषा में मौजूद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन