हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान हुई एक्टर की मौत, 'स्टर्लिंग अवार्ड' से नवाजे गए थे अभिनेता

Julien Arnold Dies During Performance: स्टेज पर परफॉर्मेंस करते हुए हॉलीवुड एक्टर की मौत हो गई है, जिसके बाद उनके फैंस शोक में डूब गए हैं।

विज्ञापन
Julien Arnold

Julien Arnold Dies During Performance: कनाडा से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सिटाडल थिएटर में ‘ए क्रिसमस कैरल’ के मंचन के दौरान अभिनेता जूलियन अर्नोल्ड की मौत हो गई। ये दुखद घटना बीते रविवार को घटी जब अर्नोल्ड मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक वो इस परफॉर्मेंस में एक एक्ट कर रहे थे। जूलियन अर्नोल्ड की उम्र 59 वर्ष थी। इस भूमिका के अलावा वो कई दूसरे अहम किरदारों में भी नजर आए।

एक्टर की मौत से सदमे में फैंस

सिटाडल थिएटर के मुताबिक मेडिकल टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और उन्होंने अभिनेता की जिंदगी बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो उनकी जान नहीं बचा सके। सिटाडल थिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता के निधन की पुष्टि की, हालांकि कारण का खुलासा नहीं किया गया।

सिटाडल थिएटर ने लिखा, ‘हमें बेहद भारी मन से ये दुखद खबर शेयर करनी पड़ रही है कि हमारे प्रिय अभिनेता और थिएटर परिवार के सदस्य जूलियन अर्नोल्ड का अचानक निधन हो गया है। वो एडमंटन थिएटर समुदाय के एक अहम सदस्य थे, जिनके टैलेंट और आकर्षण ने हमारे मंच को कई शानदार प्रदर्शनों से सजाया। जूलियन का जाना हमारे लिए एक गहरा नुकसान है।’

विज्ञापन

इन नाटकों के लिए जाने जाते थे एक्टर

जूलियन अर्नोल्ड को थिएटर की दुनिया में उनकी छवि और कई यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उनके अभिनय में गहरी संवेदनशीलता और हास्य का अनूठा बैलेंस था। ‘ए क्रिसमस कैरल’ के मंचन के अलावा उन्होंने ‘ट्वेल्थ नाइट’, ‘द विजार्ड ऑफ ओज़’, ‘बीटी एंड द बीस्ट’, ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ जैसे कई प्रमुख नाटकों में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

उनके योगदान को न सिर्फ सिटाडल थिएटर बल्कि एडमंटन के थिएटर समुदाय ने भी सराहा। अभिनेता के निधन के बाद सिटाडल थिएटर ने अनाउंस किया कि इस सीजन का ‘ए क्रिसमस कैरल’ का शो जूलियन अर्नोल्ड की याद में समर्पित किया जाएगा। साथ ही एक गॉ-फंडमी पेज भी शुरू किया गया है, जिससे उनके परिवार को इस मुश्किल समय में मदद मिल सके।

विज्ञापन

‘स्टर्लिंग अवार्ड’ से नवाजे गए थे जूलियन अर्नोल्ड 

जूलियन अर्नोल्ड का जन्म एडमंटन में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा से प्राप्त की थी। 1989 में उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री हासिल की थी और 2006 में निर्देशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वो ‘फ्री विल प्लेयर’ नाम की एक थिएटर कंपनी के संस्थापक सदस्य भी थे, जो एडमंटन में हर साल ‘फ्रीविल शेक्सपियर फेस्टिवल’ आयोजित करती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी खुद की कंपनी ‘एटलस थिएटर कलेक्टिव’ की भी स्थापना की थी। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें कई पुरस्कार भी दिलाए, जिनमें ‘स्टर्लिंग अवार्ड’ शामिल है, जो उन्हें एडमंटन फ्रिंज फेस्टिवल में उनके अभिनय के लिए मिला था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही टूटी Eisha Singh-Avinash की दोस्ती, राशन टास्क पर हुआ बवाल!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola