ब्रेस्ट कैंसर से Hina Khan कितना बदल रहीं? एक्ट्रेस बोलीं- ब्रेकडाउन हो रहा...

Hina Khan Latest Instagram Post: एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिखकर अपना अनुभव शेयर किया है। हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। बीमारी के तीसरे स्टेज पर हैं और कीमोथेरेपी चल रही है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्या लिखा?

Hina Khan

Hina Khan

विज्ञापन

Hina Khan Breast Cancer Latest Update: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जब से हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी दी है, तबसे न सिर्फ एक्ट्रेस की फैमिली, बल्कि फैंस भी परेशान हैं। हालांकि हिना अपनी हिम्मत बनाए हुए हैं और फैंस को लेटेस्ट अपडेट दे रही हैं। हाल ही में हिना ने अपनी फोटोज शेयर की थी, जिसमें उनके शरीर पर कीमोथेरेपी के निशान नजर आ रहे थे। वहीं अब हिना ने कहा है कि ब्रेकडाउन हो रहा है।

हिना खान ने शेयर की पोस्ट

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हिना के 2 अलग लुक नजर आ रहे हैं। दोनों ही लुक में हिना खुश नजर आ रही हैं। हालांकि पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि धीरे से ही सही, लेकिन यह बदलाव मेरी मौजूदा सिचुएशन के लिए जरूरी है। तुम अपने बाल क्यों कटवाते हो… सॉरी यार ब्रेकडाउन हो गया रेया सी मीनू ब्रू… प्लीज और ज्यादा मुस्कुराएं, हार नहीं मान रही हूं.. अल्लाह (एस.डब्ल्यू.टी.) में मेरा विश्वास अटल है। #डैडीजस्ट्रॉन्गगर्ल…

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

जैसे ही हिना की यह पोस्ट आई, हर कोई इस पर रिएक्ट करने लगा। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप जल्दी ठीक हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दूसरों के लिए भी प्ररेणा हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि फाइटर, भगवान आपको जल्दी ठीक करें। एक और यूजर ने लिखा कि मेरी दुआएं आपके साथ हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर हिना के पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हिना

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि उनको स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है। जैसे ही लोगों को इस खबर के बारे में पता लगा तो हर किसी ने हिना के लिए दुआ करना शुरू कर  दिया और हिना को हिम्मत दी।

एक्ट्रेस का ब्रेस्ट कैंसर का इलाज चल रहा है। वह पहली कीमोथेरेपी भी ले चुकी हैं। भले ही हिना कितने भी दर्द में क्यों न हो? लेकिन एक्ट्रेस किसी को भी यह जाहिर नहीं होने दे रही हैं कि उनको कितनी दिक्कत हो रही है। हिना बेहद मजबूती से इस परेशानी का सामना कर रही हैं। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि हिना को ठीक होने में कितना टाइम लगता है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ