Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में अभी भी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक को खूब पसंद कर रहे हैं. 44वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई और बढ़ती नजर आ सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं 44 दिनों में फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ की कमाई में 44वें दिन करोड़ों का उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 30% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म 44वें दिन फिल्म के शोज 7,119 रहे. 43वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब 44वें दिन फिल्म की कमाई में 4.75 करोड़ का उछाल देखने को मिला. लंबे समय बाद कोई ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कमाई में 44वें दिन भी उछाल देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों Oscar में नहीं भेजी गई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? सामने आई हैरान करने वाली वजह
वर्ल्डवाइड फिल्म ने कितनी की कमाई?
भारत में फिल्म ने अब तक 258.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रहा. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 329.30 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर भी हर कोई फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहा है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिल्म की स्टारकास्ट
नीम करोली बाबा की लाइफ पर बनी इस फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. शोभिनव सत्या नीम करोली बाबा के अवतार में ऑडियंस की नजरों में पूरी तरह से छा गए. वहीं सोशल मीडिया पर भी शोभिनव सत्या ऑडियंस की नजरों में स्टार बन गए हैं. शोभिनव सत्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. वहीं फिल्म में शोभिनव सत्या के साथ-साथ चंदन के आनंद, राजीव मिश्रा और हनी बख्शी भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines