---विज्ञापन---

आखिर क्यों Oscar में नहीं भेजी गई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’? सामने आई हैरान करने वाली वजह

Dhurandhar, Oscar: ऑस्कर 2027 (99वें एकेडमी अवॉर्ड्स) में संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए चुना गया है. इस रेस में फिल्म 'धुरंधर' भी शामिल थी, जिसे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.

---विज्ञापन---

Dhurandhar, Oscar: ऑस्कर 2027 (99वें एकेडमी अवॉर्ड्स) में संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए चुना गया है. ऑस्कर्स में इसे भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. मराठी फिल्म ‘गोंधल’ एक दो नहीं बल्कि 33 फिल्मों को पछाड़ सबसे आगे निकली है. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी शामिल थी, लेकिन फिल्म को ऑस्कर के लिए नहीं चुना गया. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फिल्म ‘धुरंधर’ को ऑस्कर के लिए नहीं चुना गया?

ऑस्कर में क्यों नहीं हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की एंट्री?

गौरतलब है कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ भी भारत की ऑस्कर एंट्री की दौड़ में शामिल थी, लेकिन इसे नहीं चुना गया. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 14 सदस्यीय जूरी के सदस्य विवेक वासवानी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म को 14 सदस्यों की जूरी में सिर्फ चार ही वोट मिले थे.

---विज्ञापन---

ऑस्कर मटेरियल नहीं है फिल्म- विवेक वासवानी

एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद आई, लेकिन हमें नहीं लगा कि ये ऑस्कर मटेरियल है. विवेक वासवानी के मुताबिक, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी एक ऐसी फिल्म की तलाश में थी, जो भारतीय संस्कृति को एक खास तरीके से पेश करती हो. इस पर उन्होंने कहा कि जूरी को लगा कि फिल्म ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में उस उम्मीद पर खरी नहीं उतरतीं और अंतिम चयन से पहले ‘गोंधल’, ‘अंग्ह’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ इन तीन फिल्मों पर विचार किया गया था.

महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल रस्म

फिल्म ‘गोंधल’ की बात करें तो संतोष दवाखर के निर्देशन और लेखन में बनी ‘गोंधल’ महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल रस्म की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ये लोक प्रदर्शन संगीत, नृत्य और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है. फिल्म की यही सांस्कृतिक पृष्ठभूमि जूरी को प्रभावित करने वाले पहलुओं में शामिल रही और फिल्म ने फेस्टिवल सर्किट में भी पहचान बनाई है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में

वहीं, अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने लीड रोल अदा किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेटी जैसे स्टार्स नजर आए थे. इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है.

फिल्म ‘धुरंधर’ का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मार्च 2026 में आया था. इस फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए और दूसरे पार्ट ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 1,813.39 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था यानी फ्रेंचाइजी का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 3120.74 करोड़ रुपए हुआ था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Oscar 2027: 33 फिल्मों को पछाड़ ऑस्कर के लिए चुनी गई मराठी फिल्म ‘गोंधल’

First published on: Sep 19, 2026 04:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola