Hania Aamir Fees: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस वक्त सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं। पहले वो पाकिस्तानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाम से जानी जाती थीं। हालांकि, अब हानिया आमिर अपने काम और खूबसूरती से लोगों के दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी बढ़ती जा रही है। वहीं, हाल ही में हानिया आमिर मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आई थीं। उनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में छाईं हानिया आमिर
दिलजीत दोसांझ ने हानिया आमिर को न सिर्फ प्यार से स्टेज पर बुलाया बल्कि उन्हें सुपरस्टार बताते हुए पूरी दुनिया के सामने ढेर सारी इज्जत भी दी। इसके बाद जिस तरह से फैंस हानिया को दिलजीत के कॉन्सर्ट में देखकर रिएक्ट कर रहे हैं वो वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें, हानिया आमिर इन दिनों अपने शो को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का शो ‘कभी मैं कभी तुम’ (Kabhi Main Kabhi Tum) इस वक्त पाकिस्तान का मोस्ट पॉपुलर ड्रामा बना हुआ है। इस शो को इंडिया और पाकिस्तान में काफी पसंद किया जा रहा है।
एक एपिसोड के लेती हैं कितने लाख?
हानिया आमिर पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तो चलिए जानते हैं जिन्हे फैंस का इतना प्यार मिल रहा है उन्हें अपने काम के लिए पैसे कितने मिल रहे हैं। आपको बता दें, हानिया आमिर एक एपिसोड की बेहद मोटी फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हालांकि, ये 3 लाख रुपये पाकिस्तानी करेंसी में हैं जो इंडियन रुपयों में कन्वर्ट करने के बाद 90 हजार हो जाते हैं। वैसे ये कोई छोटी रकम नहीं है।
यह भी पढ़ें: Kota Factory फेम एक्ट्रेस ने Air India को लगाई लताड़, हॉकी स्टार ने भी निकाला था गुस्सा
हानिया आमिर ने बढ़ाई फीस?
खबर तो ये भी है कि अब एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा ली है। अब वो 3 लाख से 4 लाख पर पहुंच गई हैं। यानी हानिया आमिर की एक एपिसोड की फीस पहले से सीधा 1 लाख रुपये बढ़ गई है। जिसे इंडियन रुपयों में कन्वर्ट करें तो एक्ट्रेस अब एक एपिसोड के पूरे 1 लाख 20 हजार रुपये चार्ज कर रही हैं। हालांकि, ये रिपोर्ट्स कितनी सच्ची हैं इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। दूसरी तरफ हानिया आमिर बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) संग डेटिंग रूमर्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines