Kota Factory फेम एक्ट्रेस ने Air India को लगाई लताड़, हॉकी स्टार ने भी निकाला था गुस्सा

Tillotama Shome: एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम अब एयर इंडिया पर भड़की हुई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन से शिकायत की है और मुआवजा मांगा है।

Tillotama Shome

Tillotama Shome

Tillotama Shome: ‘कोटा फैक्ट्री’ (Kota Factory) फेम एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम बेहद भड़की हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। एक्ट्रेस को अचानक ये गुस्सा यूं ही नहीं आया, बल्कि वो तो अब एयर इंडिया की लापरवाही और उनकी गैर-जिम्मेदारी से नाराज हैं। एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद वो इस एयरलाइन को लताड़ लगाने से खुद को रोक नहीं पाईं। तिलोत्तमा शोम ने अब अपने ट्वीटर हैंडल से एयर इंडिया को फटकार लगाई है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम हुईं एयर इंडिया से परेशान

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘AI 129. एयर इंडिया की हीथ्रो के लिए उड़ान। सुबह 5.15 से सुबह 10 बजे तक डिले हो चुकी है। देरी के बारे में यात्रियों को सूचित करने के लिए एयरलाइन की तरफ से कोई मैसेज या कॉल नहीं किया गया है। AI से संपर्क करने पर वे सिर्फ माफी मांग सकते हैं। कोई जवाबदेही नहीं और कोई समाधान नहीं दिया गया है।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘एयर इंडिया अपने यात्रियों को ये क्यों नहीं बता रहा कि उनकी फ्लाइट 8.5 घंटे डिले चल रही है?’

विज्ञापन

एयर इंडिया पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

इसके बाद तिलोत्तमा ने एक और ट्वीट करते हुए कहा, ‘हीथ्रो जाने वाली AI 129 सुबह 5.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक डिले है। देरी की कोई जानकारी नहीं दी गई। कोई कॉल नहीं, कोई मैसेज नहीं। सोने के लिए कोई होटल नहीं दिया गया। कोई दूसरी फ्लाइट का ऑप्शन नहीं दिया। हमारा सामान चेक इन हो चुका है। क्या ये लीगल है? हमें किस तरह से मुआवजा दिया जा रहा है?’ एक्ट्रेस ने लोगों का भी हाल बताया है। उन्होंने आगे अपडेट देते हुए लिखा, ‘एक मरीज जो इलाज करवा रही है, सुबह 5.15 बजे की फ्लाइट के लिए 2 बजे से यहां बैठी है। उसे इलाज के लिए लंदन जाना है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

रानी रामपाल ने भी एयर इंडिया पर किया कटाक्ष

एक्ट्रेस ने आगे भड़कते हुए कहा, ‘एयर इंडिया हम आपसे ईमानदारी से रिक्वेस्ट करते हैं कि जब तक आप अपना काम ठीक से नहीं कर लेते, तब तक उड़ान न भरें। आगे का रास्ता क्या है? इस डिले के लिए हमें कैसे मुआवजा दिया जाएगा? आपके रिस्पांस का इंतजार है। एक चिंतित और थकी हुई नागरिक।’ आपको बता दें, तिलोत्तमा शोम के अलावा भारतीय हॉकी स्टार रानी रामपाल ने भी एयर इंडिया को आज फटकार लगाई है। उन्होंने अपने टूटे हुए बैग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस शानदार सरप्राइज के लिए शुक्रिया एयर इंडिया। आपका स्टाफ हमारे बैग को इस तरह ट्रीट करता है। आज दोपहर कनाडा से भारत लौटते समय दिल्ली में उतरने के बाद मुझे पता चला कि मेरा बैग टूटा हुआ है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ