Govinda Latest News: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. इस बार एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक पुराना राज फैंस के साथ शेयर किया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि वो अपनी मां निर्मला देवी के निधन से बुरी तरह टूट गए थे. वहीं एक्टर मां के निधन से इतने ज्यादा सदमे थे कि नर्मदा नदी में अपनी जान देने जा रहे थे. वहीं इस खबर से फैंस भी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.
गोविंदा ने शेयर किया पुराना राज
गोविंदा ने हाल ही में ANI से बातचीत करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक गहरा राज बताया है. एक्टर ने कहा कि जब उनकी मां निर्मला देवी का निधन हुआ था तो वो बुरी तरह से टूट चुके थे. एक्टर ने उस किस्से को याद करते हुए कहा, ‘मैं बहुत दर्द में था. मुझे लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया है. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि इस दुख से कैसे निकला जाए. मैं नर्मदा नदी पर था. मैंने सोचा कि अगर मैं नदी में थोड़ा आगे और जाऊंगा तो अपनी मां से मिल सकूंगा और मैं ये सोचते हुए नदी में उतर गया.’
मां के निधन से टूट गए थे गोविंदा
एक्टर ने आगे कहा, ‘कुछ हद तक मुझे आत्महत्या करने का ख्याल आ रहा था. मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता था और उनसे गहराई से जुड़ा था.’ एक्टर ने बताया कि जब मैं नदी में उतर गया था तो राम कुंडल नाम के एक पुजारी ने मुझे देखा और मेरी बाहर निकलने में मदद की. उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं जो करने जा रहा था वो गलत है. जिसके बाद मैं पीछे हट गया. इससे मैंने सबक सीखा और मैंने खुद को समझाया कि मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है.
यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection Day 3: संडे टेस्ट में ‘डीसी’ ने गाड़े झंडे, फिल्म ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
कब हुआ था एक्टर की मां का निधन?
गोविंदा के इस खुलासे को सुनकर फैंस भी चौंक गए हैं. गोविंदा कई सालों से इस राज को अपने अंदर दबाकर बैठे थे और अब उन्होंने अपने फैंस के साथ इस राज को शेयर किया है. बता दें गोविंदा की मां निर्मला देवी मशहूर शास्त्रीय सिंगर और एक्ट्रेस थीं. साल 1996 में उनका 69 की उम्र में निधन हो गया था. वहीं गोविंदा ने भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने का सपना हर कलाकार देखता है.
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
4 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
6 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
7 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
10 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
12 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
13 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
14 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
14 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
15 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines