मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस Geeta Uniyal ने छोड़ी दुनिया, फिल्म इंडस्ट्री को फिर से लगा झटका

Geeta Uniyal Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आई है। मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस ने कैंसर की वजह से दुनिया छोड़ दी। गीता उनियाल के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस भी बेहद मायूस हैं।

Geeta Uniyal Passes Away

Geeta Uniyal Passes Away, image credit- News24

विज्ञापन

Geeta Uniyal Passes Away: बीते दिन इंडियन रेडियो इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, जब मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी के निधन की खबर आई। वहीं, अभी अमीन सयानी के निधन की खबर को 24 घंटे भी नहीं हुए कि इंडस्ट्री से अब एक और दुखद खबर आ गई। जी हां, उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री से खबर है कि मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस गीता उनियाल (Geeta Uniyal) का निधन हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GEETA UNIYAL (@uniyalgeeta)

विज्ञापन

आए दिन आ रही किसी ना किसी के निधन की खबर

फिल्म इंडस्ट्री से लगातार आ रही बुरी खबरें तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी ना किसी के निधन की खबर आती है, जिससे किसी का दिल टूट जाता है। गीता उनियाल ने कैंसर की वजह से बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 19 साल की सुहानी भटनागर, एक्टर ऋतुराज सिंह और आवाज की दुनिया के फनकार अमीन सयानी के बाद अब गीता के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मनोरंजन जगत को किसी की नजर-सी लग गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GEETA UNIYAL (@uniyalgeeta)

कैंसर ने नहीं छोड़ा गीता का पीछा

बता दें कि गीता उनियाल उत्तराखंड की जानी मानी अदाकारा रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस की भी बेहद लंबी-चौड़ी लिस्ट है। ऐसे में अब उनका यूं चले जाना ना सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद दुखद है। हर कोई गीता के लिए दुआ कर रहा है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2020 में गीता को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था और एक्ट्रेस ने ना सिर्फ इसका इलाज कराया बल्कि एक सर्जरी भी करवाई थी, जो सक्सेसफुल रही थी, लेकिन बेहद दुखद है कि इस बीमारी ने गीता का पीछा नहीं छोड़ा और उन्हें फिर से अपने आगोश में ले लिया। नतीजन अब कैंसर की वजह से गीता उनियाल का निधन हो गया और वो इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GEETA UNIYAL (@uniyalgeeta)

अपने काम से गीता ने जीता हर किसी का दिल

गीता ने अपने काम से अपनी पहचान बनाई थी और उनके लिए उनका काम सबसे पहले था। इसलिए बीमार होने के बाद भी वो अपने काम को पूरा टाइम देती थी और उन्होंने अपने काम को लगातार किया। गीता का काम उनकी एक्टिंग और आवाज से उन्होंने कभी किसी को महसूस तक नहीं होने दिया कि वो किसी बीमारी का भी सामना कर रही हैं। बता दें कि महज 20 साल में करियर की शुरुआत करने वाली गीता ने 300 से भी ज्यादा गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में अपना जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं बल्कि गीता ने 15 उत्तराखंडी फीचर फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GEETA UNIYAL (@uniyalgeeta)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ