गौरव खन्ना Bigg Boss 19 के घर में लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का, टीजर में दिखी झलक

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ कल यानी 24 अगस्त को प्रीमियर होने जा रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने एक टीजर शेयर किया है,जिसकी झलक देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो कंटेस्टेंट गौरव खन्ना हैं।

khanna
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए हर कोई बेहद एक्ससाइटेड है। शो को प्रीमियर होने में अब बस 1 दिन बचा है। इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट राजनीति खेलते दिखाई देने वाले हैं। अब इस बीच मेकर्स ने कंटेस्टेंट का नाम रिवील करने के लिए एक टीजर शेयर किया है। वीडियो में कंटेस्टेंट की झलक दिखाई दे रही है। इसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये गौरव खन्ना हैं और उनके एंट्री के अंदाज़ और गाने ने ‘ना जाने कहां से आया है’ ने तो धमाल ही दिया। वीडियो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी हो गई है।

इससे पहले किस रियलिटी शो में दिखे

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इस शो में बेहतरीन परफॉरमेंस दी और विनर बने। अब वो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में नजर आएंगे। आपको बता दें कि टीजर में गौरव को ‘ऑडियंस का फेवरेट बेटा’ कहकर बुलाया जा रहा है। फैंस टीजर के कमेंट्स में गौरव को बधाई दे रहे हैं। एक रियलिटी शो जीतने के बाद उनके फैंस अब उनसे इस शो को भी जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं। तो अब देखना ये है कि गौरव बिग बॉस के घर के अंदर कैसे धमाल मचाते हैं।

विज्ञापन

शो में और कौन कौन हैं

मेकर्स ने गौरव खन्ना की वीडियो के अलावा एक और टीजर शेयर किया है जिसमे अवेज दरबार और नगमा मिराजकर की झलक दिखाई दे रही है। दोनों साथ में परफॉर्म कर रहे हैं। अब इन सब को घर के अंदर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में होंगे कुछ हटकर ट्विस्ट तो कौन पड़ेगा किसपर भारी ?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ