Gauahar Khan ने अपने छोटे बेटे 'फरवान' का किया Face Reveal, मक्का मदीना में रमजान मनाती दिखी पूरी फैमिली

Gauahar Khan Son Farwan Face Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस Gauahar Khan इस बार का रमजान मक्का-मदीना में मना रही हैं. इस पाक समय में उन्होंने अपने पहले बेटे की तरह दूसरे बच्चे का भी फेस रिवील किया है. यह पल उनके लिए बेहद खास था.

Gauahar Khan son Farwan face reveal

Gauahar Khan son Farwan face reveal

विज्ञापन

Farwan Zaid Darbar First Photo: बॉलीवुड की एक्ट्रेस Gauahar Khan और उनके पति जैद दरबार इस बार का रमजान मक्का मदीना में मना रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने दूसरे बेटे फरवान का फेस रिवील किया है. बच्चा बड़ा क्यूट लग रहा है और पूरा परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. दंपत्ति ने वहां उमराह करने के दौरान उन्होंने यह खास फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की भांजी को मिला बॉलीवुड में ब्रेक, कटरीना-दीपिका के हीरो संग करेंगी रोमांस

विज्ञापन

मक्का-मदीना में परिवार के साथ रमजान

रमजान 2026 में गौहर खान, जैद दरबार, उनका बड़ा बेटा ज़ेहान, छोटा बेटा फरवान और परिवार की सदस्य अनम दरबार साथ में सऊदी अरब पहुंचे हैं. वे मदीना और मक्का में रहकर इबादत कर रहे थे. गौहर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इनमें वे काबा के सामने परिवार के साथ नजर आईं. गौहर ने लिखा कि अल्लाह का शुक्र है कि उन्हें यह मौका मिला. इस दौरान वे बहुत भावुक हो गईं और आंसू भी बहाए. पूरा परिवार रमजान में रोजा रखकर इफ्तार कर रहा था. मदीना में गौहर ने कहा कि यह भावना बहुत गहरी है.

फरवान का पहला दीदार काबा के सामने

गौहर और जैद ने अपने छोटे बेटे फरवान का फेस रिवील काबा के सामने किया. फरवान का जन्म सितंबर 2025 में हुआ था. वे पहले भी इसी तरह अपने बड़े बेटे ज़ेहान का चेहरा भी रमजान में मक्का से ही दिखा चुके थे. इस बार भी उन्होंने वही परंपरा निभाई. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए गौहर ने लिखा, “अल्लाहुम्मा बारिक! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का भी तो बनता है. अस्सलामु अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से.” तस्वीरों में पूरा परिवार सफेद कपड़ों में काबा के सामने खड़ा दिखा. तस्वीर में फरवान बहुत प्यारा लग रहा था. बच्चे को देखकर फैंस ने बहुत प्यार दिया और दुआएं मांगीं.

विज्ञापन

फैंस की खुशी और प्यार

इंस्टाग्राम पर फरवान की तस्वीर सामने आते ही, गौहर खान के फैंस उनके बच्चे के लिए दुआ मांगने लगे. सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई. लोग लिख रहे हैं कि फरवान अपनी मां गौहर पर बहुत गया है. कोई कह रहा है कि वह बहुत क्यूट है. गौहर और जैद दोनों बच्चे को अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत बताते हैं. वे अक्सर परिवार के साथ अच्छे पल शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ