OTT की स्टार बनी 2 घंटे 24 मिनट की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, थिएटर में बुरी तरह हो गई थी फ्लॉप

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को जोड़ा गया है, जो आते ही मस्ट वॉच फिल्म की लिस्ट में शुमार हो गई है. इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

sports

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है Lal Salam फिल्म

आज के समय में लोग सिनेमाघर से ज्यादा ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं. आपको भी ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी लेकर आए हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर रिलीज की गई है. दरअसल, यह फिल्म सिनेमा की फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि यह फिल्म थिएटर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन यह फिल्म जैसी ही ओटीटी पर रिलीज हुई इसकी किस्मत बदल गई. यह एक मस्ट वॉच थ्रिलर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जिओ हॉटस्टार कर रही ट्रेंड

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो 2 साल पहले यानी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म 2 घंटे 24 मिनट की है. फिल्म की कहानी की बात करें तो आपको इसमें दो धार्मिक समुदाय के बीच तनाव को दिखाया गया है. दरअसल, सियासी लोग अपने फायदे के लिए धर्म को सहारा बनकर पूरे इलाके में उपद्रव मचाते हैं. इसी बीच फिल्म में दिखाया गया है कि एक इंसान आता है, जो क्रिकेट मैच खेल कर इलाके में शांति स्थापित करना चाहता है. हालांकि, इसमें भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी ‘लाल सलाम’

क्रिकेट ड्रामा इस मूवी में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आए हैं. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका टाइटल लाल सलाम है. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 4.4 की रेटिंग दी है. बता दें कि इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विष्णु विशाल और विक्रांत ने भी अहम किरदार निभाया है. अगर आपको स्पोर्ट्स मूवी देखना पसंद है, तो आज इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ