Samantha Ruth Prabhu: गॉसिप टाउन में इस वक्त सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स पति नागा चैतन्य को लेकर खूब बातें हो रही हैं। नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को शोभिता धूलिपाला से सगाई कर ली है। सामंथा के एक्स पति की सगाई होते ही एक्ट्रेस को शादी का प्रपोजल मिल गया है। ना सिर्फ प्रपोजल बल्कि एक्ट्रेस ने भी इसका जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर सामंथा ने शादी के इस प्रस्ताव पर क्या रिएक्शन दिया है।
सामंथा को किसने किया प्रपोज?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर मुकेश चिंथा (Mukesh Chintha) नाम के एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए उस पर लिखा है कि मैं सामंथा के पास जा रहा हूं और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मैं उनके लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। इसके आगे वीडियो में यूजर ने लिखा कि देखो मैं मौजूद हूं। हम दोनों मिलकर एक अच्छी जोड़ी बनेंगे।
एक्ट्रेस ने दिया जवाब
वीडियो में यूजर ने आगे सामंथा से शादी करने के लिए विनती की और यहां तक कहा कि उसे ‘आर्थिक रूप से स्वतंत्र’ होने के लिए 2 साल चाहिए। इसके आगे यूजर ने कहा कि प्लीज, प्लीज मैरी मी… सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने भी इस पर रिएक्ट किया है। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कमेंट करते हुए लिखा कि The gym in the background almost convinced me.
Samantha Ruth Prabhu
मुकेश चिंथा खुशी से फूले नहीं समा रहे
अब मुकेश चिंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर सामंथा के कमेंट को शेयर करते हुए लिखा कि सामंथा आपने सच में मेरा दिन बना दिया। इसके आगे यूजर ने लिखा कि उन सभी लोगों को भी किस, जिन्होंने एक्ट्रेस को टैग किया। मुकेश चिंथा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सामंथा के एक्स पति की सगाई हुई है और इसके बाद ही यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि ये एक मजाकिया अंदाज में शेयर किया गया है।
Samantha Ruth Prabhu
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस का पब्लिसिटी स्टंट एक्सपोज, न्यूड फोटोशूट डिलीट कर किया ये काम
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
44 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines