रैपर बादशाह ने मराठी म्यूजिक में किया डेब्यू, रिलीज हुआ पहला हिप-हॉप गाना ‘चिमणा’

रैपर बादशाह ने अपना पहला मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमणा’ रिलीज किया है, जो मराठी समाज की संस्कृति और लोकाचार की झलक प्रस्तुत करता है और जिसे हर पीढ़ी के लोगों को आपस में जोड़ने के मकसद से तैयार किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Badshah

बादशाह ने रिलीज किया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमणा’. (PIC- Badshah. Youtube)

विज्ञापन

मशहूर रैपर और पंजाबी सिंगर बादशाह ने बॉलीवुड में कई सारे गाने गए हैं, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन, अब रैपर ने मराठी म्यूजिक में डेब्यू किया है. सिंगर ने आज यानी 31 अगस्त को जारी किया गया है. इस गाने का टाइटल ‘चिमणा’ है. यह बादशाह का पहला हिप-हॉप सॉन्ग है. मराठी पारंपरिक लोक संगीत को नए अंदाज में पेश किया है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

आपको बता दें कि यह गाना ‘एक चिमणा चिवचिवला’ अपकमिंग मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ के लिए तैयार किया गया है. इस गाने को बादशाह रैपर ने अपनी दमदार आवाज और आधुनिक रैप और बीट्स के साथ तैयार किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बादशाह के इस रैप की शुरुआत ‘एक चिमणा चिवचिवला, माझा सजण जागा झाला हो, सूर्य उगवला’ से शुरू होती है. वहीं बाद में रैपर बादशाह अपनी दमदार आवाज और सिग्नेचर हिप-हॉप स्टाइल में गाने को आगे बढ़ाते हैं हिंदी-मराठी का एक मिक्स वर्जन तैयार करते हैं.

विज्ञापन

बादशाह ने रिलीज किया पहला मराठी गाना

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘चिमणा’ सॉन्ग को बादशाह ने गायक दिव्या कुमार और नागेश मोरवेकर के साथ मिलकर तैयार किया है. वहीं इस गाने को हितेन द्वारा निर्मित किया गया है. रैपर बादशाह ने अपने बयान में कहा कि भारत का क्षेत्रीय संगीत एक “सोने की खान” है और वह इसके हर हिस्से का जश्न मनाना चाहते हैं.  सिंगर ने आगे कहा, ‘चिमणा’ महाराष्ट्र के समृद्ध रचनात्मक परिवेश के प्रति मेरा प्रेम-पत्र है. यह परियोजना जिस तरह से बनकर तैयार हुई है, उससे मैं बेहद खुश हूं और यह गाना मेरे उन सभी मराठी प्रशंसकों को समर्पित है जो शुरुआत से ही मेरे साथ जुड़े रहे हैं’.

विज्ञापन

बादशाह ने कब रिलीज किया ‘एक चिमणा चिवचिवला’ गाना

रैपर बादशाह का ‘एक चिमणा चिवचिवला’ गाना 2 मिनट और 56 सेकंड का है, खबर लिखे जाने तक इस गाने पर लाखों व्यूज आ चुके है और हजारों लाइक्स मिले हैं. यह गाना आज यानी 31 अगस्त को बादशाह के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ