'उसमें मैं नहीं हूं…', AI से बने वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की शेयर न करने की अपील

‘अर्जुन रेड्डी’ फेम एक्ट्रेस शालिनी पांडे का एक Ai जनरेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दिया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है.

shalini pandey

AI से बने वीडियो पर शालिनी पांडे ने तोड़ी चुप्पी. (PIC- shalzp. Instagram)

विज्ञापन

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने का हाल ही में एक एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल हुआ था. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस पर चिंता जताई है. शालिनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो वीडियो उन्होंने नहीं बनाया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को लोगों से शेयर न करने की अपील की है कि वो इस वीडियो को ज्यादा शेयर न करें.

एक्ट्रेस ने लोगों से अपील है कि वो इस वीडियो को शेयर करने के बजाय इसे रिपोर्ट करें. पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शालिनी पांडे का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की गई थी. वहीं कई लोग इस वायरल वीडियो को असली समझ रहे थे और इसे वायरल भी कर रहे थे. इतना ही नहीं शालिनी पांडे के बारे में कई तरह की बातें भी हो रही थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस शालिनी ने खुद इस वायरल वीडियो की सच्चाई सबके सामने रख दी है.

विज्ञापन

शालिनी पांडे का एआई वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस शालिनी पांडे ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं आज अपने एक फर्जी, AI से बनाए गए वीडियो के बारे में बात करना चाहती हूं, जो इस समय काफी वायरल हो रही है और ऑनलाइन मौजूद है. यह वीडियो पूरी तरह से बनावटी है और इसमें मुझे नहीं दिखाया गया है. एक्ट्रेस ने यह बी कहा,’यह बेहद परेशान करने वाला है कि आज की तकनीक का इस तरह से लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. खासकर महिलाओं को.

शालिनी पांडे ने लोगों से की अपील

शालिनी पांडे ने आगे यह भी कहा कि मैं इस तरह के तकनीक की दुरुपयोग की कड़ी निंदा करती हूं एक्ट्रेस ने आगे यह भी कहा,’मै इस तकनीक के इस तरह के गलत इस्तेमाल को कभी भी सामान्य नहीं मानूंगी. वहीं उन्होंने फैंस से अपील भी की है कि अगर आपको इस तरह की वीडियो कहीं दिखाई दे, तो कृपया इसे आप शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें. इसके बजाय, आप तुरंत इसकी रिपोर्ट करें, धन्यवाद.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ