हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को मिला बंगा विभूषण अवॉर्ड

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

21:01 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘मैं उनका कर्ज नहीं चुका…’, Rajpal Yadav ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद किसके लिए कही ये बात?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस समय राजपाल की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

20:04 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन संग नए वीडियो में प्यार पर क्या कहा?

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल को लेकर बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

19:58 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को मिला बंगा विभूषण अवॉर्ड

आज यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया है. इस खास मौके पर उन्होंने सिंगर बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को अवॉर्ड दिया है.

19:18 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आया सरगुन मेहता का रिएक्शन

टीवी के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. अब इस पर सरगुन का रिएक्शन आया है. पढ़ें पूरी खबर...

18:57 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘ब्रेस्ट से लिवर’ तक फैला कैंसर, कौन थीं ये हसीना?

बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन की यादें आज भी हर किसी के दिल में है. भले ही अभिनेत्री हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी चर्चा आज भी होती है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

17:37 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: TV की टॉप एक्ट्रेसेस ने मदरहुड को क्यों कहा NO?

टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं और उन्होंने खूब कामयाबी हासिल की है, लेकिन उन्होंने मां बनने से साफ इनकार कर दिया है. आइए जानते हैं कि ये हसीनाएं कौन-कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:11 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शादी की रूमर्स के बीच एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रूमर्स जोरों से उड़ रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की जमकर चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

17:02 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रेग्नेंसी की खबरों पर सरगुन मेहता ने तोड़ी चुप्पी

सरगुन मेहता और रवि दुबे पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब सरगुन ने अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है. इसमें एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की खबरों को बेसलेस बताया है.

16:33 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The 50 के विनर बने शिव ठाकरे?

रियलिटी शो द 50 को लेकर खबर सामने आ रही है कि शिव ठाकरे इस शो के विनर बन गए हैं. ऐसे में खानजादी का भी रिएक्शन सामने आ गया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

16:22 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तेजस्वी प्रकाश ने खरीदा करोड़ का घर

नागिन फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने बांद्रा में नया घर खरीदा है जो काफी आलीशान बताया जा रहा है और काफी महंगा भी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट की कीमत 27.63 करोड़ बताई जा रही है.

16:14 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Toxic से सामने आया यश का नया लुक

रॉकिंग स्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. बीते दिन ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था ऐसे में अब फिल्म से एक्टर का नया लुक जारी किया गया है.

15:31 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 212 मिनट वाली एक्शन फिल्म, जिसने 22 दिन से OTT पर जमाई है धाक

ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म पिछले 22 दिनों से ट्रेंड कर रही है, जिसका थिएटर में भी बोलबाला देखने के लिए मिला था. अब ओटीटी पर जबसे इसे रिलीज किया गया तभी से ये नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमाए हुए है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. पढ़िए पूरी खबर.

15:31 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय-अर्जुन ही नहीं इन फिल्मों के सीन शूट कर इमोशनल हुए स्टार्स

फिल्म 'धुरंधर' के एक गाने को शूट करने के बाद अक्षय और अर्जुन फूट-फूटकर रोए थे, लेकिन सिर्फ अर्जुन और अक्षय नहीं बल्कि उनके अलावा कई और भी स्टार्स ऐसे हैं, जो इमोशनल हो चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:02 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की 5 फिल्में, जिनका खूब उड़ा मजाक लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट

कई बार ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता है, जिसमें ना तो स्टोरी होती है ना तो एक्टिंग फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है और कई बार ऐसा भी होता है कि कई फिल्मों की कहानी अच्छी होते हुए भी उसे बड़े स्टार्स का स्टारडम तक फ्लॉप होने से नहीं बचा पाते हैं. ऐसे में आज आपको बॉलीवुड की उन मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका खूब मजाक उड़ा फिर भी वो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. देखिए लिस्ट.

14:53 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस दिन फेरे लेंगे कृतिका और गौरव

एक्ट्रेस कृति कामरा और गौरव कपूर अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बताया जा रहा है कि दोनों 11 मार्च को शादी कर सकते हैं. इनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में की जाएगी.

14:19 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 38 साल पहले रिलीज हुई वो हॉरर फिल्म, जिसकी एक्ट्रेस ने सच में महसूस की सुपरनेचुरल एनर्जी

हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी का भी डर से बुरा हाल हो जाए. हालांकि, आज हम आपको 38 साल पहले आई एक फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सच में सुपरनेचुरल एनर्जी महसूस की. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:09 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आमने-सामने होंगे देओल ब्रदर्स!

मई 2026 में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक टक्कर होने वाली है. दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर देओल ब्रदर्स आमने सामने आने वाले हैं. एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म 'गबरू' को लेकर तैयार हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनके छोटे भाई बॉबी देओल अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'बंदर' लेकर आ रहे हैं. 'गबरू' 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली है और 22 मई 2026 को Bobby Deol अपनी फिल्म 'बंदर' के साथ मैदान में उतरेंगे. ऐसे में देखना होगा कि बाजी कौन मारता है.

14:01 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी की 7 फिल्में, जिन्होंने खेसारी लाल को बनाया स्टार

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. ऐसे में आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक्टर को भोजपुरी का स्टार बनाया. इन फिल्मों की खास बात ये है कि इनका टाइटल बॉलीवुड से मिलता-जुलता है. पढ़िए पूरी खबर.

13:30 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 9 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो आज भी ओटीटी पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज आती रहती हैं. हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं, जो सालों तक ओटीटी पर देखी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

13:21 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित हुए आर्यन खान

आर्यन खान को 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ' के लिए 75वीं सालगिरह के मौके पर 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है. एक नए डायरेक्टर के तौर पर यह उनके लिए बहुत बड़ी कामयाबी है, जिसके लिए उन्हें इस खास इवेंट में सम्मानित किया गया.

12:10 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ने एक्स बॉयफ्रेंड के दोस्त को नहीं दिया न्योता

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. वह गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी की तैयारी में बिजी हैं. ऐसे में जश्न की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनकी मंगेतर को मेहंदी लगाए देखा जा सकता है. पढ़िए पूरी खबर.

12:01 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने की ऋतिक रोशन की फिल्म की तारीफ, 'ओ रोमियो' एक्टर ने किया रिएक्ट

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने एक्टर की तारीफ की. वहीं अब शाहिद कपूर ने ऋतिक रोशन की तारीफ पर रिएक्ट किया है, एक्टर ने कहा कि ये बहुत अच्छा लगता है.

11:32 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद भी कर रहे हैं. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को 2 साल हो गए हैं.

10:57 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को फटकार लगाई है. कोर्ट की ओर से इस मामले पर नाराजगी जताई गई. सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि आप के मन में जो आए वो नहीं कर सकते. पढ़िए पूरी खबर.

10:53 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ में 26/11 वाले सीन के बाद ऐसा हो गया था अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल का हाल

एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को फटकार लगाई है. कोर्ट की ओर से इस मामले पर नाराजगी जताई गई. सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि आप के मन में जो आए वो नहीं कर सकते. पढ़िए पूरी खबर.

10:50 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की एक्ट्रेस के पुराने लुक्स

बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जिनकी पुराने लुक्स काफी अलग हैं. आज ये हसीनाएं ऑडियंस को अपने लुक्स से घायल कर रही हैं. इनमें नोरा फतेही से लेकर दिशा पाटनी तक शामिल हैं. इनके पुराने लुक्स देख आप भी इन हसीनाओं को पहचान नहीं सकेंगे. पढ़िए पूरी खबर

10:32 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने अल्लू सिरीश और नयनिका के लिए होस्ट की प्री वेडिंग पार्टी

अल्लू अर्जुन ने अल्लू सिरीश और नयनिका के लिए प्री वेडिंग पार्टी होस्ट की है. इस पार्टी में राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला भी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर इन सितारों की फोटोज वायरल हो रही हैं.

10:04 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हिना खान ने रमजान के दौरान रोजा रखने वालों को दी सलाह

हिना खान ने रमजान में रोजा रखने वाले फैंस को सलाह दी है. हिना खान ने कहा कि पूरे दिन रोजा रखने के बाद हम खाने के समय ज्यादा खाना खा लेते हैं जिससे वजन बढ़ता है और जिससे कईं दिक्कतें भी होती हैं. एक्ट्रेस ने सलाह दी कि रोजा खोलते टाइम फाइबर और प्रोटीन का सेवन करें.

09:39 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तेजस्वी प्रकाश ने करोड़ों का लिया फ्लैट

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में करोड़ों का फ्लैट लिया है. खबरों के मुताबिक तेजस्वी ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 7.63 करोड़ का फ्लैट खरीदा है. हालांकि एक्ट्रेस ने इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की है. बता दें एक्ट्रेस इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं.

08:55 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शादी से पहले ऐड शूट करेंगे रश्मिका-विजय?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनो उदयपुर में शादी करने वाले हैं. वहीं अब वैरायटी इंडिया के अनुसार खबरें हैं कि शादी से पहले दोनों साथ में ऐड शूट करने वाले हैं.

08:28 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Toy Story 5 का ट्रेलर हुआ रिलीज

मशहूर एनिमेटेड फिल्म 'टॉय स्टोरी 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. पिक्सार ने इस ट्रेलर को जारी किया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है. फैंस के बीच इस फिल्म का बज तेज हो गया है.

08:05 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रवि दुबे-सरगुन मेहता बनने वाले हैं मम्मी-पापा?

रवि दुबे और सरगुन मेहता सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों के मम्मी-पापा बनने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. हालांकि अभी तक कपल ने इन खबरों को कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर

07:44 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने सहर में' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों फिल्मों की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' ने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की.

07:13 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' की कमाई

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 75.15 करोड़ हो गया है.

06:52 (IST) 21 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' पर आया बड़ा अपडेट

'धुरंधर 2' के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म का ट्रेलर जल्द ही फैंस को देखने को मिल सकता है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज हो सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसके साथ ही यश की 'टॉक्सिक' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी.

23:48 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वो फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म का पोस्टर जैसे ही जारी किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. लेकिन इसमें खास बात यह थी कि इस पोस्ट पर 'छावा' के एक्टर विकी कौशल ने कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

23:36 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तेजस्वी प्रकाश का बड़ा सपना पूरा, बांद्रा में लिया करोड़ों का घर

टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा में 7.63 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. तेजस्वी प्रकाश ने अपने जीवन के सफर में एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

22:52 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रकुल प्रीत सिंह का जलवा, ‘Performer of the Year’ बनीं स्टार

रकुल प्रीत सिंह भारतीय सिनेमा का एक जाना माना नाम है. आज उन्होंने अपनी मेहनत और एक्टिंग के जादू से 'परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया है. 

22:21 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘किंग’ के डायरेक्टर Siddharth Anand ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि नए किरदार के लुक से पर्दा हटने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:34 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कोलंबियाई सिंगर Shakira की भारत में ग्रैंड वापसी

लैटिन पॉप सिंगर शकीरा अप्रैल में मुंबई और दिल्ली का दौरा करने वाली है. इसके साथ वह भारत में दोबारा भव्य वापसी करने जा रही हैं।. आपको बता दें कि शकीरा ने ग्रैमी पुरस्कार और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराया है. आपको बता दें कि शकीरा 10 अप्रैल, 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नजर आएंगी.

20:59 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर सपा विधायक ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

इन दिनों एक रोमांटिक-ड्रामा, एक्शन फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' काफी विवाद में चल रही है. इसी बीच सपा विधायक पंकज मलिक ने भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने सरकार और सेंसर बॉर्डर पर नाराजगी जताई है चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

20:06 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: US नंबर से रणवीर सिंह को मिली थी धमकी ?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह को बीते दिनों व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की गई थी. वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. दरअसल, यह वाइस नोट्स अमेरिकी नंबर से आया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:21 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 50 साल बाद ‘Sholay’ का AI अवतार वायरल, फैंस हुए हैरान

अमिताभ बच्चन और दिवंगत धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' को रिलीज हुए 50 साल हो चुके हैं. लेकिन आज भी इस फिल्म को लोग काफी पसंद करते हैं. आपको भी 'शोले' फिल्म पसंद है, तो आज हम आपको 'शोले' के नए अवतार के बताएंगे, जिसने सबको चौंका दिया है. हालांकि, लोगों को इसे देखकर खूब मजा आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

18:33 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सोहेल खान

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान अपने पिता सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं. दरअसल, अब सलीम खान साहब की तबीयत स्थिर बताई जा रही है. इतना ही नहीं उम्मीद यह भी लगाई जा रही है उन्हें जल्द वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया जाएगा

18:24 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को विदेश से भेजा गया था धमकी भरा मेल?

बॉलीवुड का दबंग खान यानी सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को 12 फरवरी को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी. इस धमकी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जा रहा है. ईमेल के जरिए आयुष से करोड़ों रुपए की मांग की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:29 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: दम है तो 5 सेकंड में ढूंढकर दिखाओ FIR की भीड़ में छिपा FIT

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी तस्वीरें शेयर होती हुईं दिखती है, जिसे आप समझ नहीं पाते हैं. दरअसल इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन वाली फोटो बोला जाता है. इस तरह की तस्वीरों में आपको सही जवाब तलाश करना होता है. पढ़िए पूरी खबर...

16:46 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: क्या ऋतिक रोशन की इस फिल्म से कॉपी है यश की 'टॉक्सिक' का

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आज यानी 20 फरवरी को रिलीज हो गया है. 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में कई सारे फ्रेम देखने को मिलते हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी कुछ समझ में नहीं आई है. लेकिन इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऋतिक ने 4 साल पहले वो सीन दे चुके हैं, जो यश ने अपनी फिल्म में किया है. वहीं अब लोग कह रहे हैं कि यह कॉपी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:24 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह से मांगी गई 10 करो़ड़ की फिरौती

रणवीर सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. मामला फिरौती का है. खबर सामने आ रही है कि एक्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. कहा ये भी जा रहा है कि जिस नंबर से कॉल आया था वो विदेश का था.

16:20 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 55 मिनट की एक्शन फिल्म, जो OTT पर 365 दिन से बनी है टॉप पर

साउथ की एक्शन फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका निर्माण 270 करोड़ के बजट में किया गया और उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. पिछले दो सालों से फिल्म ओटीटी पर टॉप पर बनी हुई है. इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:51 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर लाखों की ठगी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके नाम पर लाखों की ठगी की गई है. मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का बताया जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

14:35 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका-देवरकोंडा ने ग्लोबल सिक्योरिटी एजेंसी को किया हायर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब रूमर्ड को लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों ने अपनी शादी के लिए ग्लोबल सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है.

13:56 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की टॉप 7 फ्लॉप फिल्में, जिसे देखने के बाद लोगों ने पीट लिया माथा

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. मूवी 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में अब शाहिद कपूर के करियर की टॉप 7 फ्लॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोगों ने माथा पीट लिया था. पढ़िए पूरी खबर.

13:12 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'बंदर' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक वायरल

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंदर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में मूवी से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है. इसमें वह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है, फिल्म को 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

12:58 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की टॉप 7 मूवीज, जो बनी एक्टर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट

शाहिद कपूर को बॉलीवुड का वर्सेटाइल और मेहनती एक्टर कहा जाता है. उन्होंने 'इश्क विश्क' से करियर की शुरआत की और बाद में 'विवाह' और 'कबीर सिंह' तक का सफर तय किया. उन्हें इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय भी कहा जाता है. इन दिनों वो 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने इंडिया में महज कुछ ही दिनों में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में चलिए बताते शाहिद के करियर की टॉप 5 टर्निंग प्वॉइंट्स वाली फिल्मों के बारे में...

12:00 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' पर दिया बड़ा अपडेट

शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' पर बड़ा अपडेट शेयर किया है. दरअसल हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन किया. इस दौरान उनके एक फैन ने पूछा, 'कॉकटेल 2 का पोस्टर और रिलीज डेट कब अनाउंस होगा?' शाहिद कपूर ने जवाब देते हुए कहा, 'जल्द ही.'

11:49 (IST) 20 Feb 2026

कहां है कहानी? 'टॉक्सिक' में हीरो कम विलेन ज्यादा लगे यश

कन्नड़ सिनेमा के दमदार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर जारी कर दिया गया है. इसमें एक्शन, वॉयलेंस के साथ ही इंटीमेट सब कुछ देखने के लिए मिला लेकिन अभी तक कहानी का पता नहीं है कि आखिर वो कहां है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

11:41 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'अस्सी' से पहले ओटीटी पर देखें कोर्टरूम ड्रामा फिल्में

तापसी पन्नू की 'अस्सी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 'अस्सी' से पहले ओटीटी पर आप मुल्क, जॉली एलएलबी, ओएमजी और पिंक जैसी फिल्में शामिल हैं. इन्हें आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:16 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव ने पत्रलेखा को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

राजकुमार राव की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है. एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

11:07 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने रेड गाउन में की फोटोज शेयर

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रेड गाउन पहने फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं इन फोटोज पर एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर ने भी कमेंट कर उनकी तारीफों के पुल बांधे.

10:43 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: त्रिशा कृष्णन तिरुपति मंदिर के दर्शन, वीडियो वायरल

त्रिशा कृष्णन ने तिरुपति मंदिर के दर्शन किए हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक्सपीरियंस को शेयर करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का सूट कैरी किया हुआ है.

10:14 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: यश की 'टॉक्सिक' ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है. पढ़िए पूरी खबर

09:53 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज

कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें वॉयलेंस ही वॉयलेंस देखने के लिए मिल रहा है. 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में ऐसे सीन्स हैं, जिसे कमजोर दिल वालों को दिल थामकर देखना होगा. देखिए टीजर...

09:33 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बदला धर्म? अफवाहों पर दिया रिएक्शन

'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित इन दिनों मिस्ट्री मैन संग लिंकअप और धर्म बदलने को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.

09:08 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: एरिक डेन का हुआ निधन

हॉलीवुड एक्टर एरिक डेन का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने 'यूफोरिया' में कैल जैकब्स की भूमिका निभाकर ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई थी. अब एक्टर के निधन से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है. पढ़िए पूरी खबर

08:48 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The 50 के विनर का नाम आया सामने

टीवी के रियलिटी शो The 50 का के विनर का नाम सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है. सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:33 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'तू या मैं' का अब तक का कलेक्शन

आदर्श गौरव और शनाया कपूर की 'तू या मैं' को भी सिनेमाघरों में 7 दिन हो गए हैं. 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 लाख की कमाई की. भारत में अब तक 4.39 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 4.75 करोड़ पहुंच गया है.

08:10 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 47.15 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 71.25 करोड़ पहुंच गया है.

07:55 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: यश की 'टॉक्सिक' का टीजर आज होगा रिलीज

यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का टीजर आज यानी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है. इस टीजर में कियारा और यश का 'टॉक्सिक' अंदाज देखने को मिलेगा. फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. पढ़िए पूरी खबर

07:22 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पत्रलेखा का बर्थडे आज

पत्रलेखा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. 'सिटीलाइट्स' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं पत्रलेखा आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. इसी फिल्म के दौरान पत्रलेखा को राजकुमार राव से प्यार हो गया था और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. 7 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने अपना घर बसा लिया और आज दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है.

07:01 (IST) 20 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सलीम खान से मिलने पहुंचे आमिर खान और गौरी स्प्रैट

सलमान खान के पिता और फेमस लेखक सलीम खान अभी भी लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि अब सलीम खान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा है. वहीं सलीम खान को मिलने कई सितारे अस्पताल जा रहे हैं. हाल ही में आमिर खान को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अस्पताल जाते हुए देखा गया.

Entertainment News in Hindi: आज यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया है. इस खास मौके पर उन्होंने सिंगर बाबुल सुप्रियो और इमान चक्रवर्ती को अवॉर्ड दिया है.

‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ का कलेक्शन

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों फिल्मों की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ की कमाई की. अपकमिंग दिनों में दोनों की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Assi या Do Deewane Seher Mein… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? O Romeo का भी जान लें हाल

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 75.15 करोड़ हो गया है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola