---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘जो मन में आए वो…’, एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, स्नेक वेनम केस से जुड़ा है मामला

एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर को फटकार लगाई है. कोर्ट की ओर से इस मामले पर नाराजगी जताई गई. सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि आप के मन में जो आए वो नहीं कर सकते.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 21, 2026 10:56
Elvish Yadav, Elvish Yadav Snake Venom Case
एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार (File photo)

एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का विनर बनने के बाद सांप के जहर मामले को लेकर विवादों में आ गए थे. ऐसे में अब इस मामले में एक्टर और यूट्यूबर को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है. बुधवार को देश की सर्वोच्च अदातल में जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने सुनवाई की. एल्विश यादव ने इस मामले में चार्जशीट और क्रिमिनल कार्रवाई को चुनौती दी थी. दो जजों की बेंच ने एल्विश यादव को फटकार लगाई गई और कहा कि आपका जो मन में आए वो नहीं कर सकते. कोर्ट की ओर से यूट्यूबर को समझाया गया और इस मामले में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत जांच की जाएगी.

2023 में सांप के जहर केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव को दो टूक शब्दों में कहा था कि अगर मशहूर लोगों को सांपों जैसे बेजुबान शिकार का इस्तेमाल करने दिया जाता है तो इससे समाज में बहुत बुरा मैसेज जा सकता है. कोर्ट ने एल्विश से सवाल किया और कहा कि सांप को लेकर खेलते हैं. आपने सांप से डील किया या नहीं? कोर्ट ने आगे पूछा कि क्या आप चिड़ियाघर जाकर वहां जानवरों के साथ खेल सकते हैं? क्या यह जुर्म नहीं होगा? आप यह नहीं कह सकते कि आप जो चाहें करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश के वकील से पूछा कि वो वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट के तहत शिकायत को लेकर परेशान हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बुरी तरह रोए थे’, ‘धुरंधर’ में 26/11 वाले सीन के बाद ऐसा हो गया था अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल का हाल, आर माधवन को याद आए शूटिंग डेज

रेव पार्टी के कोई सबूत नहीं मिले- एल्विश यादव के वकील

सुप्रीम कोर्ट में एल्विश यादव की तरफ से पेश वकील मुक्ता गुप्ता ने दावा किया यूट्यूबर विवादित पार्टी में मेहमान के तौर पर गए थे. उन्होंने आगे ये भी दावा किया कि किसी रेव पार्टी का कोई सबूत नहीं मिला. उन्होंने ये भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि जांचे गए नौ सांप जहरीले नहीं थे.

---विज्ञापन---

इस दिन होगी अगली सुनवाई

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट ने वकील से बताने को कहा कि रेव पार्टियों में सांप का जहर कैसे निकाला जाता है और इसका इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अब मामले में अगली सुनवाई की नई तारीख भी तय की गई है. अगली सुनवाई 19 मार्च, 2026 को की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अब कहां हैं ‘मिर्जापुर’ सीरीज के ये सितारे? कोई दुनिया को कह गया अलविदा, तो कोई लाइमलाइट से है दूर!

क्या है स्नेक वेनम केस?

बहरहाल, अगर एल्विश यादव के स्नेक वेनम केस के बारे में बात की जाए तो 3 नवंबर, 2023 को ये मामला सामने आया था. नोएडा पुलिस ने एल्विश और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. कथित तौर पर पुलिस को एक रेव पार्टी की टिप मिली थी. छापेमारी में 9 जहरीले सांप पाए गए थे. कहा गया था कि सांप के जहर का इस्तेमाल अवैध रेव पार्टी में किया जाता था. इस मामले को भाजपा सांसद मेनका गांधी के एनजीओ ने उठाया था और शिकायत दर्ज कराई थी.

वहीं, अगर एल्‍व‍िश यादव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ और ‘इंगेज्‍ड 2’ में भी नजर आ रहे हैं.

First published on: Feb 21, 2026 10:56 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.