---विज्ञापन---

क्या ऋतिक रोशन की इस फिल्म से कॉपी है यश की ‘टॉक्सिक’ का ये सीन? टीजर पर उठे सवाल

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आज यानी 20 फरवरी को रिलीज हो गया है. 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में कई सारे फ्रेम देखने को मिलते हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी कुछ समझ में नहीं आई है. लेकिन इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऋतिक ने 4 साल पहले वो सीन दे चुके हैं, जो यश ने अपनी फिल्म में किया है. वहीं अब लोग कह रहे हैं कि यह कॉपी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

Yash Toxic Teaser: सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यश की यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म का फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, आज यानी 20 फरवरी को मेकर्स ने 9 बजकर 35 मिनट पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया है. 1 मिनट और 55 सेकंड के इस टीजर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है. टीजर देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि यह एक एक्शन से भरी हुई फिल्म है. हालांकि, जब से ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हुआ है, सोशल मीडिया पर यश के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं. दरअसल, लोग यह कह रहे हैं कि फर्स्ट लुक की तुलना में यह टीजर काफी हल्का लगा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यश की ‘टॉक्सिक’ का ये सीन कॉपी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज

---विज्ञापन---

आपको बता दें यश लंबे समय के बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ से सिनेमाघरों में वापस लौट रहे हैं. यश की आखिरी फिल्म KGF 2 थी, उसके बाद उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का सीधा टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से है. फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब देखने वाली बात होगी कि 19 मार्च को थिएटर में किसका जादू चलता है. लेकिन इसी बीच ‘टॉक्सिक’ के एक सीन को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म से कॉपी बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं उस सीन के बारे में.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’

---विज्ञापन---

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर 1 मिनट 55 सेकंड का है. लेकिन टीजर में 1 मिनट पर एक ऐसा सीन आता है, जिसमें यश एक आदमी का सिर पकड़ कर उसे घसीटते हुए नजर आते हैं. दरअसल, इस सीन को ही कॉपी बताया जा रहा है. ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 2022 में रिलीज हुई थी, फिल्म में 1 घंटे पर एक सीन आता है, जिसमें ऋतिक गाड़ी में बैठे होते हैं, तभी एक आदमी उन पर गोली चलाता है. लेकिन ऋतिक बच जाते हैं और फिर उसे खूब पीटते हैं और उसके सिर को गाड़ी के कांच पर घसीटते है. ‘टॉक्सिक’ के इस सीन को ही ऋतिक रोशन की फिल्म से कॉपी बताया जा रहा है.

First published on: Feb 20, 2026 04:35 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola