रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, छावा के विकी कौशल ने किया दिलचस्प कमेंट

छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वो फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म का पोस्टर जैसे ही जारी किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. लेकिन इसमें खास बात यह थी कि इस पोस्ट पर ‘छावा’ के एक्टर विकी कौशल ने कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

raja shiveji

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. एक्टर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती के शुभ अवसर पर अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. रितेश इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इतना ही नहीं वो इस फिल्म में लीड रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. दरअसल, इस पोस्टर में रितेश मराठा साम्राज्य के महान नायक शिवाजी महाराज के दमदार रोल में नजर आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्टर पर ‘छावा’ के एक्टर विकी कौशल ने कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद ‘Sholay’ का AI अवतार वायरल, रणवीर- विक्की से लेकर श्रद्धा तक आई नजर, देख फैंस हुए हैरान

विज्ञापन

‘छावा’ के एक्टर विकी कौशल ने किया कमेंट

मराठा सम्राट के महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बना रही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में एक्टर रितेश देशमुख अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दे कि वो इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं. रितेश ने आज यानी 20 फरवरी को फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया है. रितेश ने जैसे ही इस पोस्ट को रिलीज किया या इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. इस पोस्ट में खास बात यह थी की फिल्म ‘छावा’ के एक्टर विकी कौशल ने कमेंट में लिखा, ‘अब्बा साहब’ इस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल अब्बा साहब अपने से बड़ो के सम्मान में यूज किया जाता है.

कब रिलीज होगी ‘राजा शिवाजी’

रितेश देशमुख की इस फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म का पोस्टर देखने बाद ही फिल्म की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है. बता दें कि रितेश कि यह पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है. दरअसल, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है, जिसे बाद में कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु जैसी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज की बात करें, तो यह फिल्म 1 मई 2026 को यानी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर थिएटर में रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ