‘मैं पिछले दो साल से…’, प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर आया सरगुन मेहता का रिएक्शन, आखिर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
Sargun Mehta Reaction on Pregnancy Rumours: टीवी के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता को लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. अब इस पर सरगुन का रिएक्शन आया है.
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Feb 21, 2026 19:16
Share :
Sargun Mehta. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
Sargun Mehta Reaction on Pregnancy Rumours: टीवी के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चर्चा हो रही है कि ये कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इस बीच अब सरगुन मेहता ने इन रूमर्स पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि सरगुन ने क्या कहा है?
सरगुन मेहता ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जैसे ही इन रूमर्स ने तूल पकड़ा, तो सरगुन मेहता ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए सरगुन ने इसमें लिखा कि ये खबर पिछले दो साल से सुनने को मिल रही है. न्यूज को बीते दो साल से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले कैसे पता चल जाता है?
सरगुन ने आगे लिखा कि मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं, ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई. पोस्ट को शेयर करते सरगुन ने इसके कैप्शन में भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता, जो मुझे और रवि को ही नहीं पता? प्लीज बंद कीजिए.
ऐसी खबरें फैलाना सही नहीं- सरगुन
इसके अलावा सरगुन ने ये भी कहा कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए. बिना किसी आधार पर ऐसी खबरें फैलाना सही नहीं है. गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2013 को कपल ने शादी की थी. रवि ने रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ की स्टेज पर सरगुन को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था.
टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’
रवि का ये अंदाज आज भी फैंस को पसंद है और दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. बता दें कि रवि और सरगुन की लव स्टोरी टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर शुरू हुई थी. इसके अलावा दोनों कई म्यूजिक वीडियो में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. जल्द ही रवि को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा.

---विज्ञापन---