रवि दुबे-सरगुन मेहता बनने वाले हैं मम्मी-पापा? शादी के 12 साल बाद सोशल मीडिया पर तेज हुईं चर्चा!

Ravi Dubey Sargun Mehta Pregnancy Rumours: इंडस्ट्री के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता चर्चाओं में आ गए हैं. दोनों की मम्मी-पापा बनने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. खबरें हैं कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Ravi Dubey Sargun Mehta Pregnancy Rumours

रवि दुबे और सरगुन मेहता

Ravi Dubey Sargun Mehta Pregnancy Rumours: फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट और पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता चर्चाओं में आ गए हैं. शादी के 12 साल बाद सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं. अफवाहें हैं कि दोनों अपनी लाइफ का दूसरा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. इसके बाद से ही कपल के फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. कपल के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दे रहे हैं. हालांकि कपल ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खबरें

दरअसल हाल ही में सरगुन मेहता और रवि दुबे को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया. जिसके बाद से प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. वहीं Telly Creats की रिपोर्ट के अनुसार दावा किया गया है कि सरगुन मेहता और रवि दुबे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं. दोनों पैरंटहुड लाइफ में एंट्री करने वाले हैं. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से वायरल हो गईं.

विज्ञापन

कब हुई थी शादी?

रिपोर्ट्स के अनुसार अगर ये सच होता है तो सरगुन मेहता और रवि दुबे अपनी शादी के 12 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे. वहीं इन खबरों पर दोनों ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. दोनों की चुप्पी से फैंस भी कयास लगाने लगे हैं. बता दें दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी. इसके बाद से ही दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल की लिस्ट में शामिल हो गए.

विज्ञापन

इंडस्ट्री के पावर कपल

सरगुन मेहता और रवि दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वहीं अब सरगुन मेहता जहां पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, तो वहीं रवि दुबे भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं. रवि दुबे रणबीर कपूर रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाते नजर आने वाले हैं. ये रोल एक्टर की लाइफ का सबसे बड़ा रोल है. वहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम ‘ड्रीमियाता’ है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ