Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा का 'टॉक्सिक' अंदाज आज होगा रिवील, जानें टीजर की टाइमिंग

Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ का टीजर आज रिलीज होने जा रहा है. मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर भी टीजर ट्रेंड कर रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये टीजर कब और कहां रिलीज होगा?

toxic teaser release timing

'टॉक्सिक' का टीजर आज होगा रिलीज

Toxic Teaser Release Timing: यश और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में बज बना हुआ है. मेकर्स ने जब से फिल्म का पहला लुक जारी किया है, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं आज फिल्म का टीजर रिलीज होने जा रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी और यश का ‘टॉक्सिक’ अंदाज देखने को मिलेगा. यश के फैंस के बीच इस खबर को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ट्रेंड करने लगी है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म का टीजर किस टाइम रिलीज होगा और इसे कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन

किस टाइम रिलीज होगा टीजर?

‘टॉक्सिक’ मूवी की टीम ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि फिल्म का हिंदी टीजर किस टाइम और कहां रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी यानी आज सुबह 9:35 बजे रिलीज किया जाएगा. खास बात ये है कि ये टीजर सिर्फ हिंदी में ही रिलीज होगा. इस टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट का ‘टॉक्सिक’ अंदाज भी देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कहां देखें टीजर?

वहीं मेकर्स के इस ऐलान के बाद से फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें फिल्म का टीजर यूट्यूब, फेसबुक, X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म के सितारों का लुक तो पहले ही रिलीज कर दिया गया है, लेकिन अब इस टीजर में इन सितारों का अंदाज देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म के बारे में भी कुछ डिटेल्स देखने को मिलेंगी, जो ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर देंगी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

यश और कियारा आडवाणी की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के साथ-साथ तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं इस सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से है. दोनों बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ