शादी की रूमर्स के बीच एयरपोर्ट पर दिखे विजय-रश्मिका, क्या उदयपुर के लिए हुए रवाना? फैंस कंफ्यूज

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रूमर्स जोरों से उड़ रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की जमकर चर्चा हो रही है.

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda. image credit- social media

Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस रूमर्ड कपल को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. फैंस से लेकर हर कोई दोनों की शादी का इंतजार कर रहा है और इनकी शादी की रूमर्स भी जोरों पर हैं. इस बीच अब दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.

विज्ञापन

विजय और रश्मिका का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विजय और रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दोनों को एयरपोर्टस पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया. हालांकि, दोनों साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग नजर आए. जैसे ही वीडियो सामने आया, तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि, कुछ लोग कंफ्यूज भी हैं.

विज्ञापन

फैंस लगा रहे कयास

आज यानी 21 फरवरी को विजय और रश्मिका दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया. इसके बाद ही चर्चा होने की लगी कि दोनों शादी की लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं, लेकिन ये कंफर्म नहीं कहा जा सकता है कि दोनों उदयपुर ही गए हैं या फिर कहीं ओर. बता दें कि इस दौरान विजय देवरकोंडा ओपन ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए. वहीं, रश्मिका ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोअर में कमाल लग रही थीं.

फोन में बिजी दिखीं रश्मिका

इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान रश्मिका ने छोटी-सी बिंदी भी लगाई थी. दोनों स्टार्स ने मास्क से अपने फेस को कवर किया हुआ था. इसके अलावा रश्मिका इस दौरान अपने फोन में बिजी नजर आईं. हालांकि, बाद में वो सीधा निकल गईं. अब दोनों का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

प्राइवेट सेरेमनी में शादी की रूमर्स

रश्मिका और विजय को लेकर कहा जा रहा है कि 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने वाले हैं. हालांकि, दोनों स्टार्स की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यही कहा जा रहा है कि ये रूमर्ड कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ