
1 / 7
80s Cult Horror Film Actress Feel Supernatural Energy: हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हॉरर फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी का भी डर से बुरा हाल हो जाए. हालांकि, आज हम आपको 38 साल पहले आई एक फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सच में सुपरनेचुरल एनर्जी महसूस की. आइए जानते हैं इनके बारे में...

2 / 7
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1988 में आई फिल्म ‘वीराना’ में छोटी जैस्मिन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड हैं, जिन्होंने सच में सुपरनेचुरल एनर्जी को महसूस किया था.

3 / 7
इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने हाल ही में किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘वीराना’ के बाद सच में मुझे सुपरनेचुरल चीजें महसूस हुईं. एक्ट्रेस की इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

4 / 7
दरअसल, एक्ट्रेस शूटिंग पूरी होने के बाद अपने घर आ गई थी. एक दिन वो स्कूल से घर आ रही थी और रास्ते में उन्हें एक अंड़ा पड़ा मिला, जिसे उन्होंने उठा लिया था. ये कोई नॉर्मल अंड़ा नहीं था बल्कि इस पर कुमकुम और हल्दी लगी हुई थी.

5 / 7
वैष्णवी ने घर आने के बाद परिवारवालों को ये बात बताई, तो उन्होंने वैष्णवी को समझाया कि ऐसी चीजें नहीं उठानी चाहिए और तभी उनके हाथ से अड़ा फिसल गया और टूट गया. इसके बाद वैष्णवी की लाइफ में बहुत चेंज आ गया.

6 / 7
एक्ट्रेस ने बताया कि अंड़ा टूटन के बाद उनके बाद अजीब चीजें होने लगीं. उस वक्त वैष्णवी सिर्फ 9 साल की थी और चौथी क्लास में पढ़ती थीं. अभिनेत्री ने बताया कि वो रात में सो नहीं पाती थी और रात में चलने लगी थी. हालांकि, वो कुछ भूलती नहीं थी बल्कि उन्हें सब याद रहता था.

7 / 7
एक्ट्रेस ने बताया कि रात में वे घर के कॉरिडोर में घूमती थीं और अजीब बातें करती थीं. उनकी ये हालत देखकर परिवार वाले घबरा गए थे, क्योंकि ये सिलसिला करीब एक महीने तक चला था. इसके बाद फैमिली ने किसी पहचान वाले को बुलाया, जिसका बाद सब नॉर्मल हुआ.