'बुरी तरह रोए थे', 'धुरंधर' में 26/11 वाले सीन के बाद ऐसा हो गया था अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल का हाल, आर माधवन को याद आए शूटिंग डेज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इतिहास ही रच दिया. ऐसे में अब फिल्म के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

Akshaye Khanna, Arjun Rampal, 26/11 scene in Dhurandhar

'धुरंधर' में 26/11 वाले सीन के बाद ऐसा हो गया था अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल का हाल (File Photo)

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला देखने के लिए मिला. मूवी को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ का बिजनेस किया. ऐसे में अब फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए थे. मूवी का एक-एक सीन दर्शकों को काफी पसंद आया था. इसमें 26/11 हमले का एक सीन भी है, जिसने ऑडियंस का दिल दहला दिया. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि इस सीन के बाद अक्षय और अर्जुन रामपाल फूट-फूटकर रोए थे.

विज्ञापन

दरअसल, आर माधवन ने फिल्म ‘धुरंधर’ में इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ अजय सान्याल का किरदार प्ले किया था. इसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का था और उनकी एक्टिंग भी लोगों को पसंद आई थी. ऐसे में अब एक्टर ने हाल ही में यूट्यूबर सोनिया शिनॉय से बात की और फिल्म में दिखाए गए 26/11 हमले के सीन के बारे में बताया. अक्षय ने फिल्म में रहमान डकैत और अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभाई थी. ये दोनों ही पाकिस्तानी किरदार थे लेकिन फिल्म के स्टार्स के लिए वो पहला मौका था जब उन्होंने करीब से 26/11 हमले को महसूस किया था.

विज्ञापन

आर माधवन ने इस दौरान बताया कि जब इस हमले का जश्न का सीन शूट किया गया और आदित्य धर ने कट बोला था तो अक्षय और अर्जुन रामपाल रोने लगे थे. दोनों ही स्टार्स इस सीन के बाद फूट-फूटकर रोने लगे थे. उन्होंने कहा कि उनके लिए वो सिर्फ एक्टिंग नहीं थी. उन्होंने उन दिनों को फिर से जिया. पुरानी यादें ताजा हो गई. इसके बाद सेट पर खामोशी छा गई थी.

विज्ञापन

फिल्म में दिखाई गई 26/11 हमले की आतंकियों की चैट

गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 हमले को दिखाया गया. साथ ही इसमें आतंकियों की बातचीत का वीडियो भी सामने आया. इसमें आतंकियों के हमले की चैट भी दिखाई गई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसमें आतंकियों की आवाज सुनाई दी थी. वो बातचीत रोंगटे खड़े कर देने वाली थी.

विज्ञापन

ईद 2026 पर आएगा ‘धुरंधर’ का सीक्वल

बहरहाल, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल का अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. पहले पार्ट को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में अब फिल्म का दूसरा पार्ट ईद 2026 के मौके पर रिलीज होगा. इसे 19 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है. देखना होगा कि ईद 2026 के मौके पर कौन बाजी मारता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ