
1 / 8
Courtroom Drama Movies on OTT: तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा मूवी 'अस्सी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से पहले आप भी ओटीटी पर कई बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्में देख सकते हैं. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म से लेकर तापसी पन्नू तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

2 / 8
अक्षय कुमार की 'ऐतराज' फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी आपको कोर्टरूम के सीन्स दिखाई देंगे. वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर भी लीड रोल में हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

3 / 8
अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी' में भी कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है. इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ बोमन ईरानी और अमृता राव लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

4 / 8
तापसी पन्नू की 'पिंक' भी एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. इसमें तापसी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स आपका दिमाग घुमा देंगे. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

5 / 8
राजकुमार राव की 'शाहिद' भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

6 / 8
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर की 'मुल्क' में भी आपको कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. इस फिल्म की कहानी को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

7 / 8
अक्षय कुमार और परेश रावल की 'ओएमजी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं आप वीकेंड पर इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

8 / 8
'कोर्ट: स्टेट वर्सेस ए नोबडी' फिल्म में कपल की कहानी को दिखाया गया है जो प्यार करते-करते कटघरे में आकर खड़े हो जाते हैं. इस फिल्म के ट्विस्ट को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.