नहीं रहे Euphoria फेम Eric Dane, 53 साल की उम्र में एक्टर ने ली आखिरी सांस

Eric Dane Death News: हॉलीवुड के फेमस एक्टर एरिक डेन का निधन हो गया है. एक्टर ने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. इस खबर से एक्टर के फैंस भी सदमे में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Eric Dane passed away

हॉलीवुड एक्टर का हुआ निधन

विज्ञापन

Eric Dane Death News: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है. ‘यूफोरिया’ फेम एरिक डेन का 53 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है. एरिक डेन के निधन से हॉलीवुड को भारी नुकसान पहुंचा है. वहीं इस दुखद खबर से एक्टर के फैंस भी सदमे में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उनकी पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें एक्टर ने ‘यूफोरिया’ में कैल जैकब्स की भूमिका निभाकर ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई थी.

कैसे हुआ निधन?

एरिक डेन के निधन की खबर उनके परिवार ने शेयर की है. एक्टर का निधन एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से हुआ है. साल 2025 में ही एक्टर को इस बीमारी का पता चला था, जिसके बाद से वो इस बीमारी का इलाज भी करा रहे थे. अपने आखिरी समय में एक्टर अपने परिवार के साथ ही मौजूद थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटियां हैं. एक्टर के परिवार ने ऑफिशियल बयान जारी कर उनके फैंस को निधन की जानकारी शेयर की.

विज्ञापन

परिवार ने दी जानकारी

परिवार के लोगों ने बयान जारी कर लोगों से निजता का अनुरोध किया. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के परिवार ने कहा कि हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एरिक डेन अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं रहे हैं. उन्होंने अपने आखिरी दिन को अपने परिवार के साथ ही बिताया. वो एएलएस से जूझ रहे थे जिससे लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए. उनकी कमी हमेशा खलेगी और वो हमारे दिलों में हमेशा के लिए जिंदा रहेंगे.

विज्ञापन

इन शोज और फिल्मों में किया काम

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में टीवी सीरियल्स से की थी. एक्टर ने ‘सेव्ड बाय द बेल’, ‘द वंडर इयर्स’, ‘रोजेन’ और ‘मैरिड विद चिल्ड्रन’ जैसे शोज में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. इसके बाद एक्टर ने फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘डंकन’, ‘जोई’, ‘जैक एंड जेन’, ‘फीस्ट’, ‘एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड’ और ‘मार्ली एंड मी’ जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं इसके बाद साल 2019 में ‘यूफोरिया’ में एक्टर ने कैल जैकब्स का किरदार निभाया और ऑडियंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ