Toxic Hindi Teaser: 'इस बार जंग अलग है…', वॉयलेंस का बाप है 'टॉक्सिक', कमजोर दिल वाले कलेजा थामकर देखें!

Toxic Hindi Teaser Review: कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसमें वॉयलेंस ही वॉयलेंस देखने के लिए मिल रहा है. 1 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में ऐसे सीन्स हैं, जिसे कमजोर दिल वालों को दिल थामकर देखना होगा.

Toxic Teaser in Hindi Released Review

'टॉक्सिक' का टीजर. (Photo- Youtube)

Toxic Teaser In Hindi: कन्नड़ सिनेमा के दमदार एक्टर यश (Yash) को ‘केजीएफ’ जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है. इस मूवी के बाद इंडस्ट्री में यश की छवि केजीएफ वाले एक्शन हीरो की बन गई. फैंस रॉकी भाई कहकर बुलाने लगे. ऐसे में अब करीब चार साल के बाद एक्टर की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आ रही है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसका फर्स्ट लुक पोस्ट और यश की झलक का वीडियो पहले ही आ चुका है. ऐसे में अब फिल्म का टीजर जारी किया गया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड में जब फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज किया गया तो इसे खतरनाक वॉयलेंस वाली फिल्म का नाम दिया गया. लेकिन, अगर आप ‘एनिमल’ को वॉयलेंस का बाप कहेंगे तो फिर ‘टॉक्सिक’ का टीजर देखने के बाद इसे क्या कहेंगे? जी हां, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर को एक्शन मोड में देखा गया. इसमें यश कहते हैं कि ऑल इज ओवर. उनका खतरनाक अवतार देखने के लिए मिल रहा है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान हो सकता है.

विज्ञापन

पहले कभी नहीं दिखा यश का ऐसा अवतार

‘टॉक्सिक’ से पहले यश का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखने के लिए मिला था. वह ‘केजीएफ’ में नजर आए थे लेकिन ऐसा खतरनाक अवतार नहीं दिखा था. इसमें वो लीड हीरो कम एक दमदार विलेन की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. उनका लुक ही नहीं बल्कि एक्शन मोड भी टीजर में देखते ही बन रहा है. टीजर देखकर साफ जाहिर है कि फिल्म का निर्माण बड़े स्केल पर किया गया है.

विज्ञापन

देखिए ‘टॉक्सिक’ का टीजर

वॉयलेंस, इंटीमेट और एक्शन, ऐसी है ‘टॉक्सिक’

कुल मिलाकर ‘टॉक्सिक’ में वॉयलेंस, इंटीमेट और एक्शन भरपूर देखने के लिए मिलने वाला है. इसमें यश का अलग ही लुक और एक्शन देखने के लिए मिलेगा, जो अभी तक की फिल्मों से काफी अलग है. लेकिन, फिल्म की कहानी का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

ईद 2026 को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

बहरहाल, अगर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है. ऐसे में देखना होगा कि दोनों ही फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है. दोनों को ही लेकर काफी बज बना हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ