Assi या Do Deewane Seher Mein… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? O Romeo का भी जान लें हाल

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: तापसी पन्ने की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. चलिए अब ये जानते हैं दोनों फिल्मों में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है?

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1

'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Assi Vs Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दोनों ही फिल्मों ने रिलीज से पहले ऑडियंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रखी थी. अब फाइनली फैंस इन दोनों फिल्मों सिनेमाघरों में देख रहे हैं. पहले दिन दोनों की कमाई एक जैसी ही रही. दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 19-20 का फर्क ही दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर भी दोनों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

विज्ञापन

‘अस्सी’ की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.38% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 3.88%, दोपहर के शो 7.24%, शाम के शो 6.92% और रात के शो 11.48% रहे. पहले दिन धीमी शुरुआत होने के बाद अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

‘दो दीवाने सहर में’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन ‘अस्सी’ से ज्यादा कमाई की. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.29% रही. वहीं सुबह के शो 5.77%, दोपहर के शो 8.48%, शाम के शो 7.94% और रात के शो 14.96% रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 49.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 75.15 करोड़ हो गया है. अपकमिंग दिनों में जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है. बता दें फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ