Bhojpuri News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर ठगी, आजमगढ़ में दर्ज हुआ लाखों का केस

Bhojpuri News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके नाम पर लाखों की ठगी की गई है. मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का बताया जा रहा है.

Pawan Singh, Jyoti Singh, Ballia Family Court, Pawan Singh News, Bhojpuri Cinema

बलिया के फैमिली कोर्ट में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के हाजिर न होने पर जज ने नाराजगी जताते हुए 1000 रुपए जुर्माना लगाया. (File photo)

भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. अक्सर एक्टर का नाम विवादों में आ जाता है. ज्योति सिंह के साथ अक्षरा सिंह के साथ एक्टर का विवाद जगजाहिर है. ऐसे में अब पवन सिंह का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. इसकी वजह उनकी कोई निजी जिंदगी नहीं है बल्कि लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

जानकारी सामने आ रही है कि पवन सिंह के नाम पर 14 लाख की ठगी की गई है. आरोप है कि कुछ लोगों ने बड़े म्यूजिकल शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बुलाने का झांसा देकर कलाकार से मोटी रकम ऐंठ ली. बताया जा रहा है कि मामले में अतरौलिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर की है और जांच भी शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि ये मामला अमेठी के दिव्यांश सिंह ने दर्ज करवाया है. उनके मुताबिक शो के नाम पर झांस दिया और अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई.

विज्ञापन

पवन सिंह के नाम पर ठगी गई मामले में दिव्यांश सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि जब शो कराने की बारी आई तो फिर इनकार कर दिया गया. हालांकि, इस मामले में पवन सिंह या फिर उनकी टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर बताया जा रहा है दिव्यांशु सिंह उर्फ कबीर अमेठी जिले के गजन पुर गांव के रहने वाले हैं. वो पेशे से म्यूजिक कलाकार है और लखनऊ में रहकर क्लब, रेस्टोरेंट जैसे कार्यक्रमों में गिटार बजाने के साथ म्यूजिकल बैंड शो आयोजिक करते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात मोहम्मद खर्शीद अहमद और टीना नाम के लोगों से हुई और इस दौरान बड़े स्तर का म्यूजिक शो आयोजित करने की प्लानिंग की गई. इसी बातचीत में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बुलाने की बात तय की गई. इस सिलसिले में दिव्यांश ने अपने परिचित निहाल सिंह से संपर्क किया और निहाल ने दावा किया कि उनके पड़ोसी निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह का पवन सिंह से सीधा संपर्क है. दावा किया गया कि वो बुकिंग करवा देंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे कार्यक्रम का खर्च 14 लाख रुपये बताया गया. शो को आयोजित करने की तारीख 31 दिसंबर, 2024 को तय की गई. पीड़ित के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को 9 लाख रुपये एडवांस में दिए. इसके बाद व्यवस्थाओं के नाम पर करीब पांच लाख एक हजार रुपये और भेजे. ये ट्रांसजेक्शन निहाल की मां के अकाउंट में किया गया.

विज्ञापन

पवन सिंह के मैनेजर से की बात

दिव्यांश ने जानकारी दी कि कुछ समय के जब उन्होंने पवन सिंह की टीम से संपर्क किया तो ठगी का एहसास हुआ. पवन सिंह के मैनेजर ने ऐसी किसी तरह की बुकिंग से इनकार कर दिया. आरोपियों ने मोबाइल फोन भी बंद कर दिया, जिसके बाद ठगी का शक पुख्ता हो गया. दिव्यांश ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद अतरौलिया थाने में निहाल सिंह, निशांत सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ