हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: मशहूर फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:54 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: मशहूर फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी का निधन

2009 में पद्म श्री से सम्मानित फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी का निधन हो गया है. फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

23:18 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Naagin 7 में इच्छाधारी नागिन से लेकर किसने निभाया कौन-सा किरदार?

Naagin 7 Star Cast: टीवी सीरियल ‘नागिन’ का सातवां सीजन आ चुका है. शो का पहला एपिसोड लोगों को खूब पसंद आया है. इस बीच शो की स्टार कास्ट सुर्खियों में आ गई है. आइए जानते हैं कि किसने क्या किरदार निभाया है? पढ़ें पूरी खबर...

22:40 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 35 साल की एक्ट्रेस ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

Malti Chahar: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में बतौर वाइल्ड कॉर्ड एंट्री करने वाली मालती चाहर ने अपने पेरेंट्स को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि मालती ने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

22:18 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Kiran Rao की हुई सर्जरी, शेयर की पोस्ट, कैसी है हालत?

Kiran Rao Health Update: आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव की सर्जरी हुई है. किरण ने खुद एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि आखिर किरण की किस चीज की सर्जरी हुई है? और उनकी हालत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...

21:19 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: ’70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल…’, Shah Rukh Khan का ये कैसा पोस्ट?

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. फैंस एक्टर से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस बीच अब शाहरुख खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

19:21 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan के लिए Salman Khan ने चार्ज किए इतने करोड़

Battle Of Galwan Star Cast Fees: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है? पढ़ें पूरी खबर...

18:27 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Dhurandhar ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ मजबूती से बनाए हुए है और लगातार कमाई कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

17:22 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: फ्रांस की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस Brigitte Bardot का निधन

फ्रेंच सिनेमा और हॉलीवुड की अभिनेत्री और सिंगर ब्रिजिट बार्डो का निधन हो गया है. ब्रिजिट बार्डो के निधन से ग्लैमर की दुनिया से एक युग का अंत हो गया है. ब्रिजिट बार्डो का जन्म 1934 में पेरिस में हुआ था. एक्ट्रेस से निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है.

16:23 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 2026 के शुरू में बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

2026 Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज होती रहती हैं. टिकट खिड़की पर आने वाली फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं? पढ़ें पूरी खबर...

14:46 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा ने फैंस को दिया सरप्राइज

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में दिल्ली में अपना कॉन्सर्ट किया. इस दौरान स्टेज पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं और उन्होंने 'आंख' गाने पर डांस कर ऑडियंस को सरप्राइज दिया. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DSyzJJBkrrX/

14:29 (IST) 28 Dec 2025

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को सीक्रेट डेटिंग के बाद अब खुल्लम-खुल्ला इश्क लड़ाते देखा गया. दोनों को पहली बार साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों न्यू ईयर के वेकेशन पर रवाना हो गए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है.

13:53 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: एक्टर नानी ने अपने बेटे संग कॉन्सर्ट किया एन्जॉय

सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार नानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने बेटे अर्जुन कॉन्सर्ट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर नानी के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DSy3br2jxbE/

13:06 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने मालती के क्यूट मोमेंट्स किए शेयर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती के कुछ क्यूट मोमेंट्स भी शेयर किए हैं. इन फोटोज में मालती स्नोफॉल को एन्जॉय कर रही है. सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

12:16 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: आलिया संग न्यू ईयर की छुट्टी मनाने निकले रणबीर कपूर

रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एक्टर अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए. वहीं रणबीर और आलिया न्यू ईयर वेकेशन पर निकल पड़े हैं. सोशल मीडिया पर रणबीर के लुक की खूब तारीफ हो रही है.

https://www.instagram.com/reels/DSy5iKuk2uZ/

11:40 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: लाइव शो में हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया संग हुई बदतमीजी

हरियाणवी स्टार प्रांजल दहिया के साथ लाइव शो में बदतमीजी हुई. इस पर एक्ट्रेस इतना भड़क गईं कि उन्होंने स्टेज से ही बदतमीजी करने वालों को फटकार लगा दी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

10:57 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' के डायरेक्टर ने प्रभास के फैंस को दिया अपने घर का पता

प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' के डायरेक्टर मारुति ने हाल ही में हुए फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक बड़ा दावा किया है. डायरेक्टर ने फैंस को अपने घर का पता देते हुए कहा कि अगर फिल्म देखकर निराश हुए तो मेरे घर आ जाना. पढ़िए पूरी खबर

10:11 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती पर सोनू निगम ने दग्गज सिंगर को दी श्रद्धांजलि

सोनू निगम ने मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोनू निगम ने अपने संगीत कार्यक्रम में मोहम्मद रफी के गानें गाए और उन्हें स्पेशल ट्रिब्यूट दिया. गाना गाते हुए सोनू निगम थोड़े भावुक भी हो गए.

09:24 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'बैटल ऑफ गलवान' के एक्टर्स ने ली करोड़ों की रकम

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं फिल्मी सितारों की फीस भी सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने फिल्म के लिए 110 करोड़ की फीस ली है. पढ़िए पूरी खबर

09:03 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अथिया शेट्टी ने दिखाई अपनी लाडली इवाराह की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी इवाराह की झलक फैंस के साथ शेयर की है. एक्ट्रेस ने इवाराह की एक फोटो शेयर की है जिसमें इवाराह अपने पापा केएल राहुल के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर इवाराह की ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

08:57 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री!

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री हो गई है. खबर है कि जयदीप अहलावत ने फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह ली है. वहीं जयदीप अहलावत पहली बार अजय देवगन और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

08:23 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 3 दिनों में 18.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने 25.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं.

07:49 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट?

हॉलीवुड मूवी 'अवतार: फायर एंड एश' ने 9वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 126.65 करोड़ पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5500 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:21 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन 20.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने 23 दिनों में 668 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1026.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:54 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: हर्षवर्धन राणे ने 'एक दीवाने की दीवानियत' की OTT रिलीज का किया प्रमोशन

'एक दीवाने की दीवानियत' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है. हर्षवर्धन ओटीटी रिलीज के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान एक्टर को भीड़ ने घेर लिया. वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जैसे ही हर्षवर्धन राणे अपनी कार से बाहर निकलते हैं तो उनके पास फैंस भागकर आ जाते हैं. जिससे एक्टर भीड़ से पूरी तरह घर जाते हैं.

00:00 (IST) 28 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan के सेट पर क्या लेट आते थे Salman Khan?

Salman Khan: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का टीजर भी आ चुका है, जिसे फैंस का बेहद प्यार मिला है. इस बीच आइए जानते हैं कि क्या सलमान फिल्म के सेट पर लेट आते थे? पढ़ें पूरी खबर...

23:51 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: The Raja Saab का प्री-रिलीज इवेंट, देखें वीडियो

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का प्री-रिलीज इवेंट था, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने भी चार चांद लगाए. सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिस पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

23:45 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Y+ सिक्योरिटी के बीच साइकिलिंग करते दिखें Salman Khan

Salman Khan Birthday: आज 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे है, जिसे भाईजान ने बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया है. सोशल मीडिया पर अब सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

23:14 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Salman Khan Birthday: बालकनी पर क्यों नहीं आए भाईजान?

Salman Khan Birthday: आज 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है. इस खास मौके पर फैंस भाईजान की झलक के लिए उनके घर के बाहर गए, लेकिन फैंस को सलमान की झलक नहीं मिली. पढ़ें पूरी खबर...

22:02 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Harshvardhan Rane को देख बेकाबू हुए फैंस, देखें वीडियो

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ओटीटी पर आ चुकी है, जिसके प्रमोशन के लिए हर्षवर्धन राणे को आज टाउन में स्पॉट किया गया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

21:11 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: AP Dhillon संग वायरल हुआ Tara Sutaria का वीडियो, अब Veer Pahariya के साथ निकलीं छुट्टियां मनाने

Tara Sutaria And Veer Pahariya: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तारा और वीर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. पढ़ें पूरी खबर...

19:52 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: ईद पर नहीं आएगी Battle Of Galwan

Battle Of Galwan Release Date: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट सामने आ गई है. हालांकि, फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी? पढ़ें पूरी खबर...

19:05 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Nora Fatehi क्या सच में फुटबॉलर को कर रहीं डेट?

Nora Fatehi: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का अपना फैनबेस है और एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखती हैं. हालांकि, इस वक्त नोरा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

18:20 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: प्रभास की ‘द राजा साब’ से सामने आया मालविका मोहनन का फर्स्ट लुक

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ से मेकर्स ने मालविका मोहनन का फर्स्ट पोस्टर जारी कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. इस पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है.

https://x.com/rajasaabmovie/status/2004554609285861860

17:03 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Salman Khan की वो सुपरहिट फिल्में, जिनके लिए कोई और था पहली पसंद

Salman Khan Superhit Films: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको सलमान की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

16:08 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: संजय दत्त ने सलमान को किया बर्थडे विश

संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए समजय दत्त ने इसके कैप्शन में लिखा है कि भाईजान हैप्पी बर्थडे, लव यू, गॉड ब्लैस यू, भगवान आपको अच्छी सेहत और कामयाबी दे.

15:48 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Battle of Galwan का टीजर रिलीज

Battle of Galwan Teaser Release: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस इस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:56 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: मनारा चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी को बताया LA बेबी

मनारा चोपड़ा ने हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स' में नजर आई हैं. यहां एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती के बारे में बातें की हैं. मनारा ने बताया कि मालती प्रोपर इंग्लिश में बातें करती है और वो एलए बेबी है. इसके साथ ही मनारा ने प्रियंका चोपड़ा संग अपने रिश्ते पर भी बातें कीं.

14:21 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान के फोटो से जगमगाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक

सलमान खान के बर्थडे पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा. सलमान खान की फोटो को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लगाया गया है और ये फोटो रात में जगमगाती नजर आई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DSwVhaJji5S/

14:03 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान की को-एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

सलमान खान की को-एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने एक्टर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. स्नेहा सलमान खान के साथ 'लकी: नो टाइम फॉर लव' मूवी में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस से पुरानी फोटोज शेयर कर एक्टर को बर्थडे विश किया है.

13:29 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान को कैटरीना कैफ ने किया 60वां जन्मदिन विश

सलमान खान को कैटरीना कैफ ने स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने सलमान खान की फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'टाइगर, टाइगर, टाइगर...आप जैसे सुपर ह्यूमन को 60वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे.'

12:51 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट टली

आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट टलने वाली है. पहले ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' भी इसी दिन रिलीज हो रही है. क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने रिलीज डेट पीछे हटा सकते हैं.

breakingnews... 'ALPHA' AVOIDS CLASH WITH 'BATTLE OF GALWAN' – YRF TO DECIDE ON NEW DATE... adityachopra steps aside for salmankhan, moving alpha from its earlier announced release date of 17 April 2026 to avoid a direct clash with battleofgalwan.yrf had locked 17 April… pic.twitter.com/BF3QElleC2
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 27, 2025
11:58 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान के बर्थडे पर कई बॉलीवुड सितारे फार्महाउस पहुंचे

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे फार्महाउस पहुंचे. इनमें संगीता बिजलानी, संजय दत्त, जहीर इकबाल, हुमा कुरैशी, रणदीप हुड्डा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई सितारे शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:14 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' बनी 2025 की तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' इस साल की तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने शाहरुख खान की 'पठान', रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'छावा' को भी धूल चटा दी है. पढ़िए पूरी खबर

10:39 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सुनिधि चौहान ने मुंबई से की 'आई एम होम' टूर की शुरुआत

सुनिधि चौहान ने मुंबई में शानदार लाइव कॉन्सर्ट कर 'आई एम होम' टूर की शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर सिंगर के कॉन्सर्ट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. बता दें सुनिधि का ये टूर दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, लखनऊ और कोलकाता में होने वाला है.

https://www.instagram.com/reels/DSvIroYEnc5/

10:05 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने 'धुरंधर' को हेट करने वालों को लिया आड़े हाथ

अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो उन लोगों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं जो 'धुरंधर' फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं. साथ ही एक्टर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' फिल्म की तारीफ करते भी दिखाई दिए.

https://www.instagram.com/reels/DSu4oeYAkpk/

09:26 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सबा आजाद का ऋतिक रोशन के भाई ईशान के लिए खास पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद ने अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है. सबा ने ईशान की शादी की फोटो शेयर करते हुए उनकी पत्नी ऐश्वर्या सिंह का रोशन फैमिली में वेलकम किया है. सोशल मीडिया पर सबा की पोस्ट वायरल हो रही है.

09:03 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया को एपी ढिल्लों ने किया Kiss, वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल

मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ पहुंची. स्टेज पर एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को किस किया. इसके बाद वीर पहाड़िया का रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reels/DSv3Y7pjy3n/

08:32 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' का अब तक का कलेक्शन कितना?

हॉलीवुड मूवी 'अवतार: फायर एंड एश' ने 8वें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 117 करोड़ पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5000 करोड़ की कमाई कर ली है.

08:17 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 2 दिनों में 12.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 17.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में दोनों सितारों की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है.

07:16 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन 15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने 22 दिनों में 648.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1003 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:59 (IST) 27 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने पैप्स के सामने काटा 60वें बर्थडे का केक

सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपना बर्थडे केक पैप्स के सामने कट किया. मुंबई में पनवेल स्थित अपने फार्महाउस के सामने सलमान खान ने केक काटा. इस दौरान बॉलीवुड के 'दबंग' क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक की खूब चर्चा हो रही है. फैंस एक्टर के नए लुक पर फिदा हो गए हैं.

Entertainment News in Hindi: 2009 में पद्म श्री से सम्मानित फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी का निधन हो गया है. फिल्ममेकर एस. कृष्णस्वामी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे को हाल ही में भीड़ ने घेर लिया. भीड़ में एक्टर के फैंस उनकी टीशर्ट खींचते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल एक्टर की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. हर्षवर्धन ओटीटी रिलीज के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी दौरान एक्टर को भीड़ ने घेर लिया. वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि जैसे ही हर्षवर्धन राणे अपनी कार से बाहर निकलते हैं तो उनके पास फैंस भागकर आ जाते हैं. जिससे एक्टर भीड़ से पूरी तरह घर जाते हैं. बता दें हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई करने के बाद जी5 पर भी रिलीज हो गई है.

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ ने 23वें दिन भी ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ को चटाई धूल, जानें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन 20.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में फिल्म ने 23 दिनों में 668 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1026.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने तीसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 3 दिनों में 18.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 25.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं हॉलीवुड मूवी ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 9वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 126.65 करोड़ पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5500 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola