Live Updates
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से साउथ तक 6 सबसे महंगा स्टार? जिसकी फीस सुनकर मेकर्स के छूट जाते हैं पसीने
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसे कलाकार है, जो अपनी फीस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन सा सितारा है, जो सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करता है. अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है, तो आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 10 एकड़ जमीन, शेल्टर और देखभाल! मीका सिंह के बयान ने खींचा ध्यान
पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उन्हें कुत्तों के साथ गलत और बुरा व्यवहार करने से बचना चाहिए. मीका ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. दरअसल उन्होंने ने कोर्ट से कहा की मैं कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमानी दान करने को तैयार हूं लेकिन क्या कोर्ट उन्हें कुत्तों की देखभाल के लिए जरूरी लोग मुहैया करा सकता है. मीका सिंह ने कहा कि मैं जमीन के साथ उसमे कुत्तों के लिए सेल्टर भी बनवा दूंगा.
Entertainment News LIVE: The Raja Saab को दूसरे दिन ही तगड़ा झटका!
The Raja Saab Day 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का दूसरे दिन का कलेक्शन बेहद निराशाजनक है. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 8 साल बाद मिर्जापुर में वापसी! BTS पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई हलचल
राजनीति, क्राइम, सत्ता और बदले की राजनीति पर आधारित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ने फैंस का काफी मनोरंजन किया था. अब इसके जबरदस्त हिट होने के बाद इस पर फिल्म बन रही है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म का टाइटल 'मिर्जापुर द फिल्म' रखा गया है. अब इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट आया है. दरअसल मिर्जापुर फिल्म के सेट से एक BTS स्नैप पोस्ट किया गया है. पोस्ट के साथ कैप्शन में '8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के बाद वापस आया है. मिर्जापुर – द फिल्म अभी फिल्मिंग चल रही है जल्द ही मिलेंगे ..' लिखा गया है. इस पोस्ट बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि 8 साल बाद श्रिया की वापसी हो सकती है.
Entertainment News LIVE: रोमांटिक कोरियन ड्रामा के दीवाने हैं? तो आज ही वॉच लिस्ट में जोड़ लें ये 5 शोज, OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद
आज के समय में भारतीय लोग कोरियन ड्रामा देखना काफी पसंद करते हैं. अगर आप भी कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा रोमांटिक कोरियन ड्रामा लेकर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: साउथ की वो एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड हसीनाओं को दी टक्कर
Soundarya: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और हेमा जैसी हसीनाओं को टक्कर दी. इतना ही नहीं बल्कि अपने काम से इन्होंने घर-घर में पॉपुलैरिटी भी हासिल की. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna की वो फिल्म, जो OTT पर 5वें नंबर पर कर रही ट्रेंड
Rashmika Mandanna Film Trending on OTT: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक फिल्म करीब एक महीने पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जो अभी भी ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 फेम फरहाना भट्ट का दुबई में धमाल! क्रूज पार्टी में आवेज दरबार संग डांस वायरल
बिग बॉस 19 से फेम पाने वाली फरहाना भट्ट इन दिनों दुबई में मौजूद हैं, जहां वो क्रूज पार्टी को एंजॉय कर रही हैं. दरअसल पार्टी में बिग बॉस 19 के लगभग सभी सदस्य मौजूद है. आपको बता दें कि फरहाना भट्ट कश्मीर से ताल्लुक रखती है. बिग बॉस हाउस में लोग उनकी बेबाकी अंदाज को खूब करते थे. यह इस शो की पहली कंटेस्टेंट है, जिसने घर के हर एक लोग से लड़ाई करी थी. हालांकि सभी लोग अब घर से बाहर आ चुके हैं और सभी एक साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है, जिसमे देखा जा रहा है कि आवेज दरबार के साथ एक गाने पर जमकर डांस कर रही हैं.
Entertainment News LIVE: क्यों सलमान खान के लिए बेहद खास है 'Battle of Galwan'?
सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर 'Battle of Galwan' का टीजर आउट किया, जिसके बाद फैंस फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जितना फैंस के लिए सलमान की फिल्म खास है, उससे कई ज्यादा सलमान के लिए ये फिल्म खास है क्योंकि इसकी प्रोड्यूसर और कोई नहीं बल्कि इनकी मां, सलमा खान हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ममूटी की ‘कलमकावल’ की OTT डेट फाइनल! जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम
साल 2025 में रिलीज हुई ममूटी की फिल्म कलमकावल का लोग ओटीटी पर पलके बिछाए इंतजार कर रहे हैं, तो उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है. दरअसल यह फिल्म OTT पर रिलीज होने को तैयार है, जिसकी डेट मेकर्स ने कंफर्म कर दी है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor के बॉडीगार्ड का पैप्स पर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो
Shraddha Kapoor Bodyguard Angry on Paps: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर खूब बातें होती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस छाई रहती हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: दो रीति-रिवाजों से होगी कृति सेनन की बहन की शादी!
नया साल 2026 शुरू होते ही बी-टाउन के गलियारों में शहनाई बजनी शुरू हो गई है. इसकी शुरुआत कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन से हो रही है. बताया जा रहा है कि वह दो दिन बाद स्टेबिन बेन से फेरे लेंगी. उनकी रस्में भी शुरू हो गई हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: रूह कंपा देने वाली वो 5 फिल्में, जिन्हें दोबारा देखने का रिस्क कोई नहीं लेता
आज के समय में बॉलीवुड हो या फिर साउथ इंडस्ट्री सभी हॉरर-कॉमेडी फिल्म की ओर अपना रुख कर दिया है. दरअसल हाल ही प्रभास की फिल्म द राजा साब रिलीज हुई है, जिसे लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. आपको भी हॉरर फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे लोग एक बार देखने के बाद दोबारा देखने की हिम्मत नहीं कर पाते है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: करियर में देर से मिली सफलता पर छलका नीना गुप्ता का दर्द
2018 में आई फिल्म बधाई हो में नीना के किरदार को काफी प्यार मिला, जिसके बाद अचानक उनका तेजी से बढ़ गया. उन्हें नई पहचान मिली. एक पॉडकास्ट के दौरान अपने करियर में देरी से सफलता के पीछे उन्होंने खुद को जिम्मेदार ठहराया. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: असित कुमार मोदी ने बदली ‘तारक मेहता…’ एक्टर की जिंदगी
Sharad Sankla: आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने मुश्किल वक्त के बारे में बताया है. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं और उन्होंने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Mardaani 3 कब होगी बड़े पर्दे पर रिलीज?
YRF ने Mardaani 3 का पोस्टर रिलीज कर दिया है. इसमें रानी मुखर्जी हाथ में बंदूक लिए सीरियस लुक के साथ नजर आ रही हैं. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसा सस्पेंस और थ्रिलिंग पोस्टर देखकर लोगों के मन में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 9.7 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें पत्नी बनीं हैवान!
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सच्ची घटना से प्रेरित एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसमें खूनी खेल दिखाया गया है. इसमें बीवियां ही कातिल बन गई हैं. इस सीरीज को IMDB की ओर से भी टॉप रेटिंग दी गई है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की रिलीज ऐलान
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसे शेयर करने के साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: ट्रैकिंग से डबिंग तक...प्रभास की फिल्म में ये 5 गलतियां बन गईं सबसे बड़ी आफत
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन आज हम आपको इस फिल्म की 5 गलतियां बताएंगे, जिसने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अल्लू अर्जुन ने पिता अल्लू अरविंद को जन्मदिन पर दी भावुक शुभकामनाएं
नेशनल अवॉर्ड विजेता अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर वो देशभर के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. एक सच्चे पैन-इंडिया आइकन के तौर पर उन्हें हर वर्ग के दर्शकों से अपार प्यार, सम्मान और सराहना मिलती है. ऐसे में अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और उन्हें जन्मदिन विश किया है, 'हैप्पी बर्थडे, डैड. मेरी जिंदगी में भगवान के सबसे करीब अगर कोई है, तो वो आप हैं. आप हमेशा खुशहाल जीवन जिएं.'
Entertainment News LIVE: भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने रीक्रिएट किया ‘दिल ना दिया’
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील वायरल हो रही है, जिसमें कहते हुए एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ले बेटा...किरिश का गाना सुनेगा.' तो इस पर भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा का गाना आया है, जो यूट्यूब पर छा गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: उर्फी जावेद का नया लुक वायरल
उर्फी जावेद का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका नया अतरंगी अवतार देखने के लिए मिल रहा है. वह ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं. देखिए वीडियो.
Entertainment News LIVE: धुरंधर' का ये एक्टर था 'कबीर सिंह' के लिए पहली पसंद
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पर्दें पर धमाल मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि धुरंधर का ये हीरो था? हालांकि, इस हीरों ने फिल्म को डार्क बताकर रिजेक्ट कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पति और बेटी के साथ चिल करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वो पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. इसमें एक्ट्रेस का बिकनी लुक देखकर निक ने उन्हें स्नेक तक बता दिया.
Entertainment News LIVE: 41 साल पहले यह टीवी शो आज भी IMDb 8.3 रेटिंग में शामिल
कुछ टीवी शो ऐसे भी होते हैं, जिनका इतिहास में नाम अमर हो जाता है. जैसे कि 41 साल पहले आया ये शो, जिसके आते ही लोगों के बीच सेंसेशन बन गया था. इसमें रामायण-महाभारत के सभी पात्रों ने अपनी भूमिक निभाई है, साथ ही ये आज भी IMDb रेटिंग में 8. 3 पर है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: 'तान्हाजी' की रिलीज को 6 साल
अजय देवगन की 'तान्हाजी' की रिलीज को 6 साल का वक्त हो गया है. इसमें एक्टर शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल प्ले किया था. इसे यादकर एक्टर ने शानदार एक्सपीरियंस बताया.
Entertainment News LIVE: नए साल के दूसरे हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज
OTT Release This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आइए जानते हैं कि नए साल के दूसरे वीक में क्या-क्या रिलीज हो रहा है? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: एक साथ स्पॉट हुईं दिशा और मौनी रॉय
दिशा पाटनी और मौनी रॉय को साथ में एयरपोर्ट पर स्पट किया गया. दोनों साथ में बेस्टी गोल देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनका जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला.
Entertainment News LIVE: 56 साल की हसीना के साथ सालों पहले हुआ था भयंकर हादसा, तहस-नहस हुआ करियर
Anu Aggarwal: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और आशिकी गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली अनु अग्रवाल का एक समय में इंडस्ट्री में सिक्का चलता था. हालांकि, एक्ट्रेस के कार एक्सीडेंट के बाद उनका करियर भी पूरी तरह से बदल गया. देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: 2026-27 में रिलीज होंगी 9 पैन-इंडिया फिल्में
Most Awaited Films List: साल 2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ये सभी फिल्में बड़ी हैं और इनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: नुपूर की संगीत सेरेमनी में इमोशनल हुईं कृति सेनन
कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. ऐसे में अब नुपूर की संगीत सेरेमनी से वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि कृति बहन की संगीत में इमोशनल नजर आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: कॉमेडियन ज़ाकिर खान लखनऊ में बिरयानी का लुत्फ उठाते दिखे, वीडियो हुई वायरल
कॉमेडियन और लेखक ज़ाकिर खान इस समय लखनऊ में बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर जाकिर की कई वीडियो वायरल हो रही हैं. जाकिर खान अपने शब्दों, शायरियों और व्यंगों से अक्सर लोगों का दिल जीतते हुए नजर आते हैं.
Entertainment News LIVE: पवन सिंह ने चांदनी सिंह के साथ उड़ाया गर्दा
भोजपुरी में अक्सर लहंगा, चोली और साड़ी पर गाने सुने होंगे. ऐसे में पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी सलवार पर गाना लेकर आई है, जिसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. देखिए वीडियो.
Entertainment News LIVE: दिमाग हिलाकर रख देंगी ये 5 सस्पेंस से भरी फिल्में
कुछ फिल्में इतनी डरावनी और सस्पेंस से भरी होती हैं, जिनको देखने के बाद भी एक एख सीन आपके दिमाग में चलता रहेगा. आज हम बात करेंगे ऐसी ही 5 कमाल की फिल्मों की, जिनके ट्विस्ट आपके दिमाग को हिला देंगे. फिल्में पुरानी और नई, दोनों तरह की हैं, लेकिन हर एक में शॉकिंग एंडिंग है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: आरुषि निशांक जपान में ले रहीं वॉर फिल्म की ट्रेनिंग
एक्ट्रेस आरुषि निशांक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह जापान में हैं. बताया जा रहा है कि वो वॉर फिल्म के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं.
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म का धांसू टीजर रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के टीजर रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. इसका धांसू टीजर जारी कर दिया गया है, जो 'कबीर सिंह' और 'उड़ता पंजाब' की याद दिला रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: दिशा परमार ने अपनी बेटी के साथ शेयर की खूबसूरत फोटोज
हाल ही में एक्ट्रेस दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूट सी बेटी के साथ फोटोज शेयर की हैं. कैप्शन में लिखा है- 'चब्बी बैबीज, नॉट सो मच.' दिशा अपनी बेटी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा वे अपने मदरहुड की अच्छे-बुरे पलों को अपने फैंस के साथ साझा भी करती हैं.
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर वीडियो हुआ रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है. एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर लोगों के साथ शेयर किया. 13 फरवरी, 2026 को शाहिद की ये मूवी रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद काउबॉय की लुक में सामने आ रहे हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी जैसे कई दिग्गज कलाकार अपने जलवा बिखेरने को तैयार हैं.
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म, जिसमें ससुर से 1 साल छोटा है दामाद, OTT पर बनी नंबर वन
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आते ही टॉप 10 में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' की मिस्ट्री गर्ल से उठा पर्दा
डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने 'टॉक्सिक' के टीजर में दिखाई मिस्ट्री गर्ल से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने विदेशी हसीना का चेहरा रिवील किया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: परिणीति चोपड़ा कैसे रखती हैं खुद को शांत?
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने बेटे नीर का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो खुद को शांद कैसे रखती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि मैं हनुमान चालीसा का पाठ करती हूं.
Entertainment News LIVE: कहां गायब हो गईं ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली ये एक्ट्रेस?
साल 2005, में जब सलमान खान ने अपने साथ ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली इस लड़की को लॉन्च किया, तब सबका रिएक्शन देखने वाला था. इतनी चर्चित इस हीरोइन ने काफी सुर्खियां बटोरी...लेकिन अचानक ये बिल्कुल गायब हो गई. आइए जानते हैं आजकल ये कहां हैं और क्या कर रही हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सारा अर्जुन के बोल्ड लुक ने ऑडियंस का खींचा ध्यान
'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं. इनमें एक्ट्रेस लाल बैकलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर सारा अर्जुन का ये बोल्ड लुक काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की कमाई 36वें दिन भी जारी
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की कमाई 36वें दिन भी जारी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 36 दिनों में 793.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Entertainment News LIVE: कृति सेनन ने पवन सिंह के गाने पर किया जमकर डांस
कृति सेनन ने अपनी बहन नुपूर सेनन की संगीत सेरेमनी में पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉल लागेलू' पर जमकर डांस किया. इस दौरान कृति के साथ वरुण शर्मा भी डांस करते दिखाई दिए. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'इक्कीस' ने कितनी की कमाई?
अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक 'इक्कीस' ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये कमाई 33.65 करोड़ की हो गई है.
Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने पहले दिन कितनी की कमाई?
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साहब' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ की कमाई की. फिल्म की कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन का बर्थडे आज
बॉलीवुड के स्टार एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'कहो ना प्यार है' से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर के डांस से लेकर एक्टर के लुक्स तक का हर कोई दीवाना है.
Entertainment News LIVE: वीर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तारा ने शेयर किया पहला पोस्ट
एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. वीर पहाड़िया के साथ एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन खबरों के बीच तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहला पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' पोस्टर शेयर किया है. हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अभी भी तारा और वीर ने चुप्पी साध रखी है.
Entertainment News LIVE: Kapil Sharma की फिल्म को क्यों नहीं मिली स्क्रीन्स? रिलीज टलने की असली वजह आई सामने
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो कम स्क्रीन्स के कारण मेकर्स ने यह फैसला लिया है. इस फिल्म में कपिल शर्मा 1, 2 नहीं बल्कि 4-4 हिरोइन के साथ इश्क फरमाते नजर आए हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: यश की मोटी फीस ने ऑडियंस के उड़ाए होश, कियारा ने बढ़ाई रकम
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर आते ही लोग अब उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतनी ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि 'टॉक्सिक' के लिए कलाकारों ने कितनी फीस चार्ज की है. आप भी यही सोच रहे हैं, तो हम आपको इसका जवाब बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Oscar 2026 में भारतीय सिनेमा का जलवा, ‘कांतारा चैप्टर 1’ समेत 3-3 फिल्मों ने बनाई जगह
ऑस्कर 2026 में इस बार भारतीय फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. दरअसल ऑस्कर के लिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ दो और फिल्मों ने अपनी जगह बना ली है. लेकिन अब सभी की नजर 22 जनवरी को होने वाले ऑफिशियल नॉमिनेशन लिस्ट पर टिकी हुई है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Tara Sutaria की लव स्टोरी बनी गॉसिप का हॉट टॉपिक
Tara Sutaria: पॉपुलर एक्ट्रेस तारा सुतारिया की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. हर तरफ एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर बातें हो रही हैं. तारा के ब्रेकअप की खबरों भी जोरों पर हैं. देखें वीडियो
Entertainment News LIVE: 60 के दशक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में गाड़े झंडे
Saeed Jaffrey: आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो बहुत ऊपर तक गई, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो कुछ खास हासिल नहीं कर पाए. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में एंट्री! Haq के बाद यामी गौतम करेंगी नया धमाका
Yami Gautam Upcoming Film: यामी गौतम इन दिनों काफी सीरियस मूड में नजर आ रही है. उन्होंने कुछ सालो में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. यही कारण है कि उनके हौसले काफी बुलंद लग रहे हैं. दरअसल वो अब हॉरर कॉमेडी फिल्म करने वाली है, जिसे लेकर अपडेट भी आ गया है. आइए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: टीवी की ‘मधुबाला’ बन हुईं फेमस, देखें फोटोज
Drashti Dhami Birthday: छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी, जिन्हें टीवी की 'मधुबाला' के नाम से भी जाना जाता है, वो 10 जनवरी को अपना बर्थडे मनाने वाली हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने अभी से एक्ट्रेस को विश करना शुरू कर दिया है. देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: इस दिन आएगी Emraan Hashmi की मोस्ट अवेटेड सीरीज
Emraan Hashmi Most Awaited Web-Series: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं. ऐसे में एक्टर की फिल्मों और सीरीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अविका गौर ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
अविका गौर अपनी प्रेग्नेंसी रूमर को लेकर खबरों के बाजार में तेजी से घूम रहा था. तभी एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर अपनी सफाई दी और इस खबर को झूठ बताया है. लेकिन साथ में किसी और नई चीज के बारे में इशारा भी दिया है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Border में इन एक्टर्स ने भी फूंकी थी जान, जानिए 28 साल बाद कहां हैं अब
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जिसका गाना 'घर कब आओगे' रिलीज होते ही हिट हो गया है. इसकी रिलीज के बीच 'बॉर्डर' की स्टार कास्ट को फैंस काफी मिस कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: Salman Khan की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, सिर्फ दो से कमा डाले थे 1500 करोड़
बॉलीवुड के सलमान खान फिलहाल अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. भाईजान ने अपने बर्थडे (27 दिसंबर 2025) पर फैंस को फिल्म का टीजर लॉन्च कर एक सरप्राइज तोहफा दिया था. लेकिन आज हम आपको सलमान खान की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: आवारा कुत्तों के मामले में शर्मिला टैगोर को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने अवारा कुत्तों के मामले में शर्मिला टैगोर को फटकार लगाई है. शर्मिला के बताए हुए सुझावों को कोर्ट ने वास्तिवकता से कोसों दूर बताया है. इसके लिए उन्होंने कई तर्क दिए और जमीनी हकीकत से रूबरू करवाया. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट के बादल, सर्टिफिकेट वाले फैसले पर लगी रोक
Jana Nayagan Release Delayed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: तलाक और एलिमनी पर माही विज का फूटा गुस्सा
जय भानुशाली और माही विज का हाल ही में तलाक हो गया, जिसके बाद उनके तलाक और एलिमनी को लेकर काफी चर्चा होने लगी. ऐसे में अब एक्ट्रेस का इस पर गुस्सा फूटा है और उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इन सभी मामलों पर रिएक्शन दिया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: प्रिंस नरूला पुलिस के हाथों गिरफ्तार? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस 9 से फेम पाने वाले प्रिंस नरूला का कल एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रही है. तब से ही उनके फैंस यह जाने के लिए बेताब थे की आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ है. हालांकि, प्रिंस नरूला ने उस वीडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था.
Entertainment News LIVE: Hrithik Roshan नहीं तो फिर कौन था बॉलीवुड का पहला सुपरहीरो?
Bollywood First Superhero: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार हीरो हैं, लेकिन अगर हिंदी सिनेमा के सुपरहीरो की बात करें, तो इसके लिए ऋतिक रोशन का नाम लिया जाता है. हालांकि, ऋतिक रोशन से पहले सुपरहीरो का किरदार किसी ओर ने निभाया था. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: फर्स्ट हाफ ने डुबोई ‘द राजा साब’ की नैया, आधी फिल्म के भरोसे प्रभास
साउथ के बाहुबली प्रभास की 'द राजा साब' पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को मारुति दासारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का ट्रेलर आने बाद से ही ऑडियंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही थे. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो सभी दर्शकों के अरमानों पर पानी फिर गया. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: सिर्फ 2 घंटे में इस हीरोइन ने ट्राई किए थे 130 जोड़ी कपड़े
इस एक्ट्रेस ने सिर्फ 2 घंटे में 130 जोड़ी कपड़े बदले थे. ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान किया जा रहा था, जिसमें उस फिल्म के डाइरेक्टर ने करोड़ों रूपए झोंक दिए थे. आइए जानते हैं पूरी कहानी. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘भूल भुलैया’ से हुई ‘द राजा साब’ तुलना तो मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हो चुकी है और इसकी तुलना अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' से हो रही है. ऐसे में अब मेकर्स ने इस मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: इन फिल्मों से प्रभास ने किया है 4430 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन
Prabhas Highest Collection Film: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हो गई है. फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच हम आपको प्रभास की सबसे कमाऊं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: प्रभास की 'द राजा साब' देखने मगरमच्छ लेकर पहुंचे लोग
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि लोग इस मूवी को देखने के लिए मगरमच्छ लेकर पहुंचे हैं.
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 55 मिनट की वो फिल्म, जो 25 साल पहले निकली थी फ्लॉप
Anil Kapoor Film: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई बेहद हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको अनिल कपूर की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर यामी गौतम की फिल्म 'हक' का दबदबा
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' ओटीटी पर आने के बाद छा गई है. ये इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ट्रेंड कर रही है. फिल्म इंडिया समेत 5 देशों में नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, दुनियाभर में ये दूसरे नंबर ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं.
Entertainment News LIVE: 'भाभीजी घर पर हैं' की रिलीज का ऐलान, जारी किया नया पोस्टर
टीवी रियलिटी शो 'भाभी जी घर पर हैं' पर मेकर्स फिल्म लेकर आ रहे हैं. जिसका पोस्टर जारी किया गया है और इसके रिलीज के साथ ही फिल्म की थिएटर में ऑफिशियल रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में 6 फरवरी को दस्तक देने वाली है.
Entertainment News LIVE: Toxic में यश के साथ कैसा था Natalie Burn का एक्सपीरियंस?
यश इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इससे एक्टर यश और विदेशी एक्ट्रेस नताली बर्न का सीन काफी चर्चा में रहा. ऐसे में चलिए बताते हैं उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 41 साल की वो हसीना, जिससे 30 की उम्र में हुई थी अजीब डिमांड
Kalki Koechlin Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन कल यानी 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उन्हें बर्थडे विश करना शुरू कर दिया है. देखें फोटोज
Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने शेयर किया 'ओ रोमियो' का पोस्टर
शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. इसमें उनका एक दम ही डैशिंग लुक देखने के लिए मिल रहा है. इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया गया है, जो कि कल यानी कि 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: गुरु प्रियदर्शन ने 'धुरंधर' के लिए की आदित्य धर की तारीफ, इमोशनल हुए डायरेक्टर
मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में उनके गुरू प्रियदर्शन ने उनकी फिल्म की तारीफ कर आदित्य को बधाई दी है. इस पर डायरेक्टर खुद भी इमोश्नल हो गए. बोला- "जब मैं कहीं का नहीं था, सिर्फ कुछ पेज लिखे हुए थे, तब आपने मुझ पर भरोसा किया." पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ऑस्कर्स 2026 में नॉमिनेट हुई होम्बले फिल्म्स की दो फिल्में
ऑस्कर्स 2026 से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' और 'कांतारा चैप्टर 1' को ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि ये दोनों ही फिल्में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं और उसका निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.
Entertainment News LIVE: 'अमिताभ बच्चन मेरे बाप हैं...', मेकर्स से क्यों बोली थीं 'द राजा साब' की एक्ट्रेस?
'द राजा साब' में एक्ट्रेस रिद्धी कुमार भी हैं, जो इस फिल्म के जरिए प्रभास के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. ऐसे में फिल्म की रिलीज के बीच एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई तो ये स्कैम जैसा लगा. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 1 घंटे 45 मिनट की वो फिल्म, जो प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कर रही ट्रेंड
Film Trending on Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: इस दिग्गज एक्टर ने सरेआम 'मधुबाला' को जड़ा था थप्पड़,
हिन्दी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी कही जाने वाली मधुबाला को एक बार इस एक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद मधुबाला और वह एक्टर सुर्खियों में आ गए. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस को किस शख्स ने मुगल-ए-आज़म के सेट पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा की न्यू ईयर की अनसीन फोटोज आई सामने
प्रियंका चोपड़ा की न्यू ईयर 2026 की अनसीन फोटोज सामने आई हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है. वहीं इसके साथ ही निक जोनस के कॉन्सर्ट की वीडियोज भी वायरल हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: दुबई पार्टी में गौरव खन्ना ने तान्या को स्टेज से उतारा, यूजर्स ने किया ट्रोल
'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स का दुबई में रीयूनियन हुआ. इस पार्टी के दौरान गौरव ने स्टेज से तान्या को नीचे जाने के लिए कहा. गौरव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे.
Entertainment News LIVE: रिलीज होते ही छाई प्रभास की ‘द राजा साब’
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब' को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ऐसे में फिल्म थिएटर में आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है. पढ़िए लोगों का रिएक्शन.
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस खुशबू सुदंर ने की 'धुरंधर' की तारीफ
एक्ट्रेस 'खुशबू सुंदर' ने अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' की तारीफ की है. अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए खुशबू ने कहा कि अक्षय खन्ना ने तो मानो सबका दिल जीत लिया हो. उनके शानदार अभिनय को देखकर उनके पिता विनोद खन्ना स्वर्ग से मुस्कुरा रहे होंगे.
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास चर्चाओं में आईं
यश की 'टॉक्सिक' का टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास भी चर्चाओं में आ गई हैं. गीतू मोहनदास की तारीफ फिल्म के फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी की है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का हुआ ब्रेकअप?
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप होने की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर फैली खबरों ने ऑडियंस को भी हैरान कर दिया है. हालांकि अभी तक तारा और वीर ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अगस्त्य नंदा की इक्कीस ने 8 दिनों में कितनी की कमाई?
अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 25.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 32.75 करोड़ पहुंच गया है.
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने 35 दिनों में कितना किया कलेक्शन
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 790.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1233 करोड़ पहुंच गया है.
Entertainment News LIVE: वेदांग रैना और खुशी कपूर का टूटा रिश्ता!
वेदांग रैना और खुशी कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. खबरें हैं कि दोनों का 2 साल पुराना रिश्ता टूट गया है. हालांकि अभी तक वेदांग और खुशी ने इस पर कोई बात नहीं की है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: फराह खान का बर्थडे आज
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. फराह ने कई बड़े सितारों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है. वहीं इसके बाद फराह ने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा और 'मैं हूं ना' फिल्म को डायरेक्ट किया. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने की 'टॉक्सिक' के टीजर की तारीफ
यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी यश की फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'टॉक्सिक' के टीजर को शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की. एक्ट्रेस ने टीजर को 'डायनामाइट' बताया.
Entertainment News Update in Hindi: पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि उन्हें कुत्तों के साथ गलत और बुरा व्यवहार करने से बचना चाहिए. मीका ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. दरअसल उन्होंने ने कोर्ट से कहा की मैं कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमानी दान करने को तैयार हूं लेकिन क्या कोर्ट उन्हें कुत्तों की देखभाल के लिए जरूरी लोग मुहैया करा सकता है. मीका सिंह ने कहा कि मैं जमीन के साथ उसमे कुत्तों के लिए सेल्टर भी बनवा दूंगा.
‘टॉक्सिक’ फेम एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. वीर पहाड़िया के साथ एक्ट्रेस के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन खबरों के बीच तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहला पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ पोस्टर शेयर किया है. हालांकि ब्रेकअप की खबरों पर अभी भी तारा और वीर ने चुप्पी साध रखी है. दोनों के ब्रेकअप रूमर्स से फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के स्टार एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर के डांस से लेकर एक्टर के लुक्स तक का हर कोई दीवाना है.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Ikkis ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘धुरंधर’ की 35वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
वहीं दूसरी ओर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई 36वें दिन भी जारी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 36वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 36 दिनों में 793.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख का कलेक्शन किया. भारत में अब तक ‘इक्कीस’ ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये कमाई 33.65 करोड़ की हो गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में जुड़े रहिए…
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
2 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
21 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines