Live Updates
00:01 (IST) 01 Jul 2026
Entertainment News LIVE: Welcome To The Jungle का लेटेस्ट कलेक्शन क्या? जानें 5वें दिन की कमाई

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये ऑफिशियल आंकड़े नहीं है और इनमें बदलाव होगा. फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.41 करोड़ रुपये हो चुका है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा स्टार्स हैं.

23:47 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: मशहूर मराठी एक्ट्रेस विजया मेहता का निधन, शोक में इंडस्ट्री

मराठी थिएटर की वरिष्ठ और बेस्ट डायरेक्टर विजया मेहता का उनके निवास पर निधन हो गया है. विजया मेहता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

23:12 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: क्या है फिल्म का रनटाइम, कितने कट के बाद हुई पास? Alpha को सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है. आइए जानते हैं फिल्म की डिटेल्स… पढ़ें पूरी खबर…

22:34 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Cocktail के मशहूर कोरियोग्राफर की हालत खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पॉपुलर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की हालत खराब है और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस खबर के आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

21:10 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी टाइट सिक्योरिटी, 51 साल की हसीना का वीडियो वायरल

अभिनेत्री प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और इस वीडियो में क्या है? पढ़ें पूरी खबर…

20:30 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Kajol ने शेयर किया नया लुक, फोटोज

काजोल अक्सर फैंस के साथ अपना नया-नया लुक शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी एक्ट्रेस ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

---विज्ञापन---

20:08 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Alpha के स्टार्स पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ‘अल्फा’ अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है और किसे कितनी फीस मिली है? पढ़ें पूरी खबर…

18:56 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Welcome to the Jungle से क्यों बाहर हुए Sanjay Dutt?

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है. फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने फिल्म छोड़ दी. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

18:09 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Mouni Roy ने समंदर किनारे लगाई आग, PHOTOS

पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने नए-नए लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भी मौनी ने व्हाइट ड्रेस में अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…

17:07 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: 3 घंटे 14 मिनट की वो फिल्म, जिसका Netflix पर कब्जा, IMDb पर भी मिली है तगड़ी रेटिंग

ओटीटी पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

16:33 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: अल्फा के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची फिल्म की कास्ट, शरवरी ने शेयर की फोटोज

शरवरी वाघ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म की कास्ट प्रमोशन के लिए जयपुर आई है. पोस्ट को शेयर करते हुए शरवरी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जयपुर, आपने अल्फा एनर्जी को बखूबी दर्शाया. alpha 3 जुलाई, इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में.

16:05 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: एक्शन के हैं शौकीन, तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये धांसू फिल्म

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक्शन से भरी है. अगर आप भी एक्शन लवर हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

15:20 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Alpha के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची आलिया-शरवरी

आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वे अपनी आने वाली फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंची. इन तस्वीरों में बड़े अनोखे अंदाज के साथ अपकमिंग फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आ रही हैं.

14:22 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: Jannat Zubair ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को किया बर्थडे विश

जन्नत जुबैर ने अपनी बेस्टफ्रेंड के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की और उनको धन्यवाद देते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.

---विज्ञापन---

13:17 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: पंचायत सीरीज की तरह, Prime Video पर तहलका मचा रही ये 5 सीजन वाली सीरीज

अगर आपको पंचायत सीरीज पसंद आई है, तो प्राइम वीडियो पर आई ये नई सीरीज का सीजन 2 आपको बड़ा पसंद आने वाला है. इस लाइट-हार्टेड सोशल कॉमेडी-ड्रामा को IMDb पर 7.3 की शानदार रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं इसकी खासियतों के बारे में. पढें पूरी खबर…

12:29 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: यश की फिल्म Toxic से जुड़ा आया नया अपडेट

‘रॉकिंग स्टार’ यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) को लेकर एक बहुत बड़ा और मजेदार आधिकारिक अपडेट आया है. फिल्म के मेकर्स और खुद यश ने सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है कि 1 जुलाई को सुबह ठीक 11:33 बजे फिल्म की लेडीज कास्ट (Ladies Cast) की पहली आधिकारिक झलक या टीज़र रिवील किया जाएगा. फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही करीब ₹850 करोड़ के बजट वाली यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---

11:59 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: घर खरीदने में शाहरुख खान और फराह खान ने की थी श्रेयस तलपड़े की मदद

श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में रिवील किया है कि जब उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर लिया था तो शाहरुख खान और फराह खान ने उनकी मदद की थी. एक्टर ने कहा कि शाहरुख खान और फराह खान ने उनके लिए गारंटी लेटर लिखा था.

11:34 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर' के बाद Ikka में होगा सनी देओल और अक्षय खन्ना का रीयूनियन

अक्षय खन्ना और सनी देओल ‘बॉर्डर’ में साथ काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. वहीं अब सालों बाद एक बार फिर ये जोड़ी स्क्रीन पर लौट रही है. दोनों की जोड़ी Ikka मूवी में नजर आएगी.

---विज्ञापन---

11:03 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर अमेरिका में इस दिन होगा रिलीज

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर 14 जुलाई 2026 में रिलीज होने जा रहा है. इसके लिए लॉस एंजिल्स में एक शानदार इवेंट की तैयारी की जा रही है. वहीं अब अमेरिका में मौजूद रणबीर कपूर के फैंस इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:36 (IST) 30 Jun 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं राघव जुयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

राघव जुयाल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निहारिका एनएम एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. बेंगलुरु की रहने वाली निहारिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर फनी वीडियोज शेयर करती हैं. वहीं निहारिका कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 5.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये ऑफिशियल आंकड़े नहीं है और इनमें बदलाव होगा. फिल्म का टोटल कलेक्शन 77.41 करोड़ रुपये हो चुका है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित 30 से ज्यादा स्टार्स हैं.

---विज्ञापन---

अविका गोर का बर्थडे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. कलर्स के शो 'बालिका वधू' इंडस्ट्री में छाने वालीं अविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली अविका गोर अब फिल्मों में भी नजर आ रही हैं. वहीं रोहित शेट्टी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी अविका नजर आने वाली हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी Cocktail 2 की कमाई, जानें मंडे टेस्ट का रिजल्ट

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'कॉकटेल 2' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 11 दिनों में भारत में अब तक 84.90 करोड़ की कमाई कर ली है. इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 101.32 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 129.42 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---