एक्शन के हैं शौकीन, तो यूट्यूब पर फ्री में देखें ये धांसू फिल्म, मिल चुके हैं 100 करोड़ व्यूज

Jaya Janaki Nayaka: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक्शन से भरी है. अगर आप भी एक्शन लवर हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

Jaya Janaki Nayaka
1 / 7
Jaya Janaki Nayaka. image credit- social media

विज्ञापन

जय जानकी नायक

जय जानकी नायक2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म जय जानकी नायक (खूंखार) है. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज की गई थी और अब इसे यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है.

विज्ञापन

तेलुगु रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म

तेलुगु रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म3 / 7

ये फिल्म साल 2017 की एक पॉपुलर तेलुगु रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म है. बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह ने लीड किरदार निभाया है और फिल्म की कहानी भी बेहद इमोशनल है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में गगन (बेल्लमकोंडा श्रीनिवास) और जानकी (रकुल प्रीत सिंह) की लव स्टोरी पर बेस्ड है. जानकी के पिता उनकी शादी के खिलाफ होते हैं, जिसके कारण दोनों अलग हो जाते हैं. बाद में जब जानकी मुश्किलों में फंसती है, तब गगन उसके परम रक्षक के रूप में सामने आता है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 7

इस फिल्म में बेलमकोंडा साई श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह के अलावा जगपति बाबू, आर. सरथकुमार और प्रज्ञा जायसवाल ने भी बेहद अहम किरदार निभाए हैं.

खूंखार

खूंखार6 / 7

इस फिल्म को हिंदी डबिंग में 'खूंखार' के नाम से भी रिलीज किया गया है. अगर आप भी एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेहतर एक्शन फिल्म हो सकती है, जिसमें एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का मिलेगा.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

वहीं, अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.2 की रेटिंग मिली है. इस फिल्म को हिंदी डबिंग में 'खूंखार' के नाम से भी रिलीज किया गया है. फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन