Ikka Trailer Out: सनी देओल की 'इक्का' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कोर्टरूम में अक्षय खन्ना के लिए लड़ेंगे सबसे बड़ी कानूनी जंग

सुपरस्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इस फिल्म में सनी पाजी के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में.

ikka Film
1 / 6

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर आज यानी 29 जून को रिलीज किया गया है. टीजर सामने आते ही दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

इक्का फिल्म

इक्का फिल्म2 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना की मच अवेटेड मूवी ‘इक्का’ को लेकर लंबे वक्त से बज बना हुआ है, जिसका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन आज मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक काफी तारीफ भी कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं अक्षय खन्ना एक अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सनी देओल और अक्षय खन्ना

सनी देओल और अक्षय खन्ना3 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है. बता दें कि 29 साल बाद सनी पाजी और अक्षय खन्ना एक साथ नजर आने वाले हैं. सनी-अक्षय साल 1997 में आखिरी बार एक फिल्म में नजर आए थे, जिसका नाम ‘बॉर्डर’ है.

इक्का फिल्म कब रिलीज होगी?

इक्का फिल्म कब रिलीज होगी?4 / 6

हालांकि, अब 29 साल बाद दोनों एक्टर एक साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें कि फिल्म इक्का से सनी देओल 33 साल बाद वकील बनकर लौटे हैं. दरअसल, साल 1993 में आई फिल्म ‘दामिनी’ में उन्होंने वकील का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

इक्का फिल्म की कहानी

इक्का फिल्म की कहानी5 / 6

दरअसल, सनी देओल को वकील के रूप में देख कर उनके प्रशंसक काफी खुश हो रहे हैं. बता दें कि अक्षय खन्ना आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में नजर आए थे. इस मूवी में एक्टर की जमकर सराहना की गई थी. वहीं 'इक्का' के ट्रेलर की बात करें, तो इस मूवी में अक्षय खन्ना का स्वैग एक अलग ही नजर आ रहा है.

इक्का फिल्म नेटफ्लिक्स

इक्का फिल्म नेटफ्लिक्स6 / 6

सनी पाजी और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आने वाले हैं. यह एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसे आप 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस मूवी में आपको  इमोशनल के साथ-साथ थ्रिलिंग मोमेंट्स भी देखने को मिलने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन