कौन हैं Niharika NM? जिनका Raghav Juyal संग जुड़ा नाम, वायरल फोटोज ने डेटिंग रूमर्स को दी हवा

Niharika NM Raghav Juyal Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल और निहारिका एनएम की लिंक-अप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर राघव और निहारिका की वायरल फोटोज देखकर फैंस दोनों को कपल कहने लगे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर निहारिका एनएम कौन हैं?

niharika nm raghav juyal (5)
1 / 6

विज्ञापन

राघव जुयाल और निहारिका एनएम की फोटोज वायरल

राघव जुयाल और निहारिका एनएम की फोटोज वायरल2 / 6

एंकरिंग दुनिया से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर तय करने वाले राघव जुयाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. राघव ने निहारिका एनएम के साथ सोशल मीडिया पर कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिनके बाद से दोनों की डेटिंग रूमर्स वायरल हो गईं.

विज्ञापन

दोनों के डेटिंग रूमर्स वायरल

दोनों के डेटिंग रूमर्स वायरल3 / 6

वहीं दोनों को पब्लिक इवेंट्स में भी साथ देखा जा चुके है. जिसके बाद राघव के फैंस ने निहारिका को 'राघव की गर्लफ्रेंड' तक का टैग दे दिया. हालांकि राघव और निहारिका ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है और कहा है कि हम अच्छे दोस्त हैं.

कौन हैं निहारिका एनएम?

कौन हैं निहारिका एनएम?4 / 6

बता दें निहारिका एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. बेंगलुरु की रहने वाली निहारिका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर फनी वीडियोज शेयर करती हैं. वहीं निहारिका कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं.

विज्ञापन

सेलेब्स के साथ बना चुकीं वीडियोज

सेलेब्स के साथ बना चुकीं वीडियोज5 / 6

सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज बनाने के साथ-साथ निहारिका एनएम बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ कोलैबोरेशन भी कर चुकी हैं. निहारिका अपनी वीडियोज में साउथ इंडियन लहजे का उपयोग करती हैं, जिस वजह से फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं.

फैंस हुए कंफ्यूज

फैंस हुए कंफ्यूज6 / 6

बता दें जहां हर कोई दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का टैग दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि ये सब राघव की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का प्रमोशन करने का तरीका है. हालांकि अभी तक राघव और निहारिका में से किसी ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन