रिलीज से पहले विवादों में घिरी Ajay Devgn की 'Chauhaan', क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी

Chauhaan Film Controversy: सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चौहान’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है. वहीं अब मूवी को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. दरअसल , क्षत्रिय परिषद ने फिल्म पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Chauhaan

Chauhaan फिल्म को लेकर क्यों हो रहा है विवाद?

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी मच अवेटेड फिल्म चौहान को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसे देख कर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस मूवी का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. लेकिन अब यह मूवी विवादों में घिर गई है. दरअसल, क्षत्रिय परिषद ने टीजर में दिखाए गए कुछ डायलॉग और राजपूतों के इतिहास को दिखाए जाने के तरीके पर नाराजगी जताई है.  

आपको बता दें कि क्षत्रिय परिषद ने कहा कि फिल्म में राजपूत इतिहास को एक हथियार के तौर में यूज किया गया है, संगठन ने साफ किया है कि इस तरह की कोशिश चुनावी या वैचारिक मकसद से की जा रही है. वहीं अब सोशल मीडिया पर संगठन ने एक बयान जारी कर इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर राजपूत पहचान को राजनीतिक नैरेटिव में घसीटने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

क्षत्रिय परिषद ने अपने बयान में क्या कहा?

क्षत्रिय परिषद ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर साफ कहा,  ‘क्षत्रिय परिषद ने नीरज यादव और अभिनेता अजय देवगन द्वारा चौहान वंश के नाम पर की जा रही राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा (बुराई) की है. परिषद का कहना है कि चौहान एक ऐतिहासिक राजपूत वंश है और उनका इतिहास देश की धरोहर है. इसका इस्तेमाल किसी राजनीतिक फायदे या मीडिया में विवाद खड़ा करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए’.

परिषद के मुताबिक, ‘यह बेहद दुखद है कि राजपूत समाज को जबरदस्ती राजनीति में घसीटा जा रहा है, जबकि राजपूतों ने ऐसी कोई मांग नहीं की थी. वो आज के समय में जब मीडिया और समाज में राजपूतों की सही बात को जगह नहीं मिलती, तब केवल गुस्सा और नफरत फैलाने या राजनीतिक तमाशा खड़ा करने के लिए राजपूत वंश के नाम का इस्तेमाल करना बहुत गलत और अपमानजनक है’

विज्ञापन

इस संगठन ने आगे बताया, ‘महमूद लोदी खानवा की लड़ाई में महाराणा सांगा के नेतृत्व में लड़ा गया था. दरअसल, हकीम खान सूर ने हल्दीघाटी में चल रहे युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना की एक टुकड़ी की कमान को संभाली थी. संगठन के की तरफ से हो रहे विवाद पर फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ