मौत का खौफ, रोमांस और थ्रिल..., जुलाई में Netflix पर आ रही हैं 9 दमदार सीरीज, देखें लिस्ट

Netflix Release In July: आप भी ओटीटी पर नई सीरीज की खोज में हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. क्योंकि, जुलाई में 9 सीरीज रिलीज होने वाली हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

netflix upcoming series
1 / 10

आज के समय में हर कोई नेटफ्लिक्स पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, जिसके लिए वो महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन भी लेते हैं. इतना ही यूजर्स नई-नई फिल्में और सीरीज की तलाश भी करते हुए नजर आते हैं. अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज खोज रहे हैं, तो जुलाई का महीना काफी शानदार होने वाला है. दरअसल, इस महीने 4 या 5 नहीं बल्कि 9 सीरीज रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

वर्स्ट नेर एवर

वर्स्ट नेर एवर2 / 10

नेटफ्लिक्स पर 1 जुलाई को वर्स्ट नेर एवर (Worst Neighbor Ever) रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही है. इस सीरीज में आपको पड़ोसियों की ऐसी हरकत देखने को मिलेगी जिसे देख कर आपका दिल दहल जाएगा.

विज्ञापन

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 33 / 10

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3 (Survival of the Thickest 3) सीरीज 2 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज किए जा चुके हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं. हालांकि, अब इस सीरीज का तीसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है.

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू4 / 10

सुपर सुब्बू (Super Subbu) सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइस स्क्रीन से बांधकर रखती है. सीरीज में सुब्बू एक टेंपरेरी टीचर है, जो एक गांव में 'सेक्स एजुकेशन ऑफिसर' बन जाता है. यह सीरीज 2 जुलाई को रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी5 / 10

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी (Little House On The Prairie) सीरीज 9 जुलाई को रिलीज होने वाली है, जो लॉरा इंगल्स वाइल्डर की क्लासिक किताबों पर बनाई गई है. यह सीरीज आपको सोचने पर मजबूर कर देती है.

द मैप ऑफ लॉन्गिंग

द मैप ऑफ लॉन्गिंग6 / 10

इस लिस्ट में 'द मैप ऑफ लॉन्गिंग' (The Map of Longing) का भी नाम शामिल है. यह सीरीज 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे भाई के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी बहन लूसी की मौत के गम से निकल नहीं पाता है.

विज्ञापन

द ईस्ट पैलेस

द ईस्ट पैलेस7 / 10

नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई को 'द ईस्ट पैलेस' (The East Palace) रिलीज होने वाली है, जो एक डार्क फैंटेसी कोरियन सीरीज है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो आत्माओं की दुनिया में घूमता है.

द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 3

द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 38 / 10

द वॉकिंग डेड: डेरिल डिक्सन सीजन 3 (The Walking Dead: Daryl Dixon Season 3) का नाम मौजूद है, जो जुलाई में रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के दो पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. सीरीज का तीसरा पार्ट 19 जुलाई को स्ट्रीम होने वाला है.

विज्ञापन

रैनसम कैन्यन सीजन 2

रैनसम कैन्यन सीजन 29 / 10

वहीं 23 जुलाई को 'रैनसम कैन्यन सीजन 2' (Ransom Canyon Season 2) का नाम शामिल है. इस सीरीज के पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. सीरीज की कहानी विरासत की चाह और सपनों की खोज के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

हैनिबल

हैनिबल10 / 10

लिस्ट में आखिरी नाम हैनिबल (Hannibal) सीरीज का नाम शामिल है. इस वेब सीरीज की कहानी मांस खाने वाले डॉक्टर हैनिबल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जिसे देख कर आपकी रूह कांप जाएगी. यह सीरीज 27 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन