गौरव खन्ना से तलाक के बाद क्या फिर प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा? एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा

Akanksha Chamola Gaurav Khanna Separation: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक की खबरों की पुष्टी कर दी है. इस बीच उन्होंने आगे रिलेशनशिप पर बात की है.

akanksha chamola gaurav khanna divorce
1 / 6
akanksha chamola gaurav khanna divorce

गौरव खन्ना से तलाक के ऐलान के बाद आकांक्षा चमोला सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने अपने आगे रिलेशनशिप के प्लान्स के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी छोटी उम्र से जुड़ी ये बड़ी बात कह डाली.

विज्ञापन

गौरव और आकांक्षा का रिश्ता

गौरव और आकांक्षा का रिश्ता2 / 6

टीवी जगत में इन दिनों एक बड़ी खबर चर्चा में है. मशहूर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर में अपना बड़ा राज खोल दिया. उन्होंने बताया कि वो और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं. लगभग 10 साल की शादी के बाद यह फैसला दोनों ने मिलकर लिया है. फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं.

विज्ञापन

तलाक का खुलासा कैसे हुआ?

तलाक का खुलासा कैसे हुआ?3 / 6

आकांक्षा 'लॉक अप 2' शो में हिस्सा ले रही हैं. शो के पहले एपिसोड में उन्हें 'एक्सपोज कार्ड' मिला. इसमें उन्हें अपना एक पर्सनल सीक्रेट बताना था. आकांक्षा ने साफ शब्दों में कहा, “मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं.” उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कोई लड़ाई-झगड़ा या कड़वाहट नहीं है. बस दोनों को लगा कि अब शादीशुदा जोड़ी की फीलिंग नहीं रही.

आकांक्षा अब क्या सोच रही हैं?

आकांक्षा अब क्या सोच रही हैं?4 / 6

जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मैं इतनी जल्दी दोबारा किसी नए रिश्ते या प्यार में नहीं पड़ना चाहती, मैं इसके लिए पूरा समय लूंगी." उन्होंने बताया कि 'उनकी शादी काफी छोटी उम्र में हो गई थी. अब वे खुद को समय देना चाहती हैं.'

विज्ञापन

10 साल बाद मिली आजादी

10 साल बाद मिली आजादी5 / 6

आकांक्षा ने कहा, "मेरी शादी बहुत कम उम्र (24 साल) में हो गई थी. मैंने अपनी जिंदगी में वास्तव में बहुत कुछ एक्सप्लोर या एन्जॉय नहीं किया था." उन्होंने आगे कहा कि गौरव खन्ना के साथ 10 साल के एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद, अब आखिरकार उनके पास खुद के लिए फ्री टाइम है. इसलिए वह किसी अन्य चीज में फंसने के बजाय अपनी इस सिंगल लाइफ और फ्रीडम को पूरी तरह जीना चाहती हैं.

आपसी सहमति से हो रहा है तलाक

आपसी सहमति से हो रहा है तलाक6 / 6

आपको बता दें कि आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर ही खुलासा किया था कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से आधिकारिक रूप से तलाक ले रहे हैं. उन्होंने साफ किया था कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव या गिला-शिकवा नहीं है. वे आज भी एक-दूसरे से गरिमा के साथ बात करते हैं, लेकिन दोनों को लगा कि बतौर लाइफ पार्टनर उनका भविष्य एक साथ नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन