---विज्ञापन---

Box Office Collection: अक्षय कुमार की Welcome to the Jungle के आगे फीकी पड़ी Cocktail 2, जानें दोनों का कुल कलेक्शन

Welcome to the Jungle vs Cocktail 2: कुछ दिनों पहले सिनेमाघरों में कॉकटेल 2 और वेलकम टू दा जंगल रिलीज हुई. दोनों का ही दर्शकों के बीच काफी जलवा देखने को मिला. लेकिन अब अक्षय कुमार की फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म को मात देती हुई नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

Welcome to the Jungle vs Cocktail 2 Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर इस समय अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है, जिसने शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने ‘कॉकटेल 2’ कछुए की तरह रेंग रही है. आइए जानते हैं क्या इसके पीछे ‘वेलकम टू द जंगल’ मल्टीस्टारर फिल्म होने का कारण है या फिर लोग मूवी की कहानी और एक्टिंग को भी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome 3 Box Office Collection Day 3: अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर लाया भूचाल, तीसरे दिन कमा डाले इतने करोड़

---विज्ञापन---

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अपने पहले हफ्ते में बेहतरीन कलेक्शन कर लोगों को हैरान कर दिया है. ओपनिंग धीमी होने के बावजूद फिल्म धीमे-धीमे रफ्तार पकड़ रही है. रविवार को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भारी कमाई कर ‘कॉकटेल 2’ को पीछे छोड़ दिया.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ की कमाई की. तो दूसरे दिन यानी शनिवार को 5 करोड़ ज्यादा कमाकर फिल्म की कुल कमाई 20 करोड़ पर जाकर रुकी. रविवार को कमाई ने फिल्म लगभग 5 करोड़ का जंप लिया और कुल कमाई 24.75 करोड़ तक जा सिमटी. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारट में नेट कलेक्शन 63.82 करोड़ का हुआ है. वहीं मात्र 3 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 85 करोड़ से ज्यादा पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ये फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया. लेकिन अब ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने इसकी रफ्तार धीरे धीरे थमती हुई नजर आ रही है. पहले के मुताबिक, इसके स्क्रीन्स काफी कम हो गए. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 70.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: 56 की उम्र में सुनीता आहूजा करेंगी एक्टिंग डेब्यू, बेटे Yashvardhan के साथ आएंगी नजर

---विज्ञापन---

दूसरे शनिवार की बात करें, तो इस फिल्म ने 4.25 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे रविवार को 4.34 करोड़ कमाए. भारत में नेट कलेक्शन देखें तो फिल्म ने अब तक 83.09 करोड़ जुटा लिए हैं. वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के अनुसार इस फिल्म ने अबतक 125 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है.

भले ही कुल कमाई के मामले में ‘कॉकटेल 2’ आगे दिख रही हो (क्योंकि उसे रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं), लेकिन दैनिक कमाई और दर्शकों की संख्या (Footfalls) के मामले में अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ काफी आगे निकल चुकी है. ‘कॉकटेल 2’ ने मूल फिल्म (कॉकटेल 2012) के लाइफटाइम कलेक्शन को तो पार कर लिया है, लेकिन अब इसके लिए भारत में ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा छूना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी Shraddha Kapoor की ‘Eetha’, विठाबाई के परिवार ने जताई नाराजगी

First published on: Jun 29, 2026 06:51 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola