Awarapan 2 Teaser: 19 साल बाद उसी अंदाज में लौटे Emraan Hashmi, टीजर ने जीत लिया फैंस का दिल

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का आज यानी 29 जून को  टीजर जारी कर दिया है. टीजर में उनका लुक और दमदार डायलॉग्स के साथ वापसी की है. चलिए जानते हैं टीजर के बारे में.

Awarapan 2

Awarapan 2 कब होगी रिलीज?

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  लेकिन आज यानी 29 जून को एक्टर की फिल्म का ‘आवारापन 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देख कर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस मूवी के टीजर की शुरूआत ‘दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है…’ डायलॉग से शुरू होती है. टीजर देखते ही फैंस ने यह भी कहना शुरू कर दिया है कि इमरान एक बार फिर अपने लवर एरा वाली इमेज में वापस लौट आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘आवारापन 2’ में क्या है खास

‘आवारापन 2’ फिल्म की बात करें, तो इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2 Official Teaser) का टीजर रिलीज हो चुका है. यह टीजर रिलीज होते ही फैंस के दिलों में एक बार फिर प्यार की चिंगारी लगा दी है. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का पुराना अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं. इस टीजर में आपको प्यार, दर्द और दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस दमदार टीजर में आपको कई शानदार डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं. इस टीजर की शुरुआत ही, ‘कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती… उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है’.

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ कब होगी रिलीज?

इमरान हाशमी की  फिल्म ‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी भी नजर आई है. फिल्म के टीजर में शबाना आजमी की भी झलक देखने को मिली है. इस फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi) का किरदार काफी इंटेस नजर आया है, जिसे देख कर फैंस भी हैरान हो रहे हैं. दरअसल, फिल्म आवारापन 2 में वो विलेन के रोल में नजर आने वाली है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. वहीं इस मूवी के टीजर के अंत में आवारापन का आइकॉनिक गाना ‘तो फिर आओ’  भी बजता हुआ नजर आया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ