इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर अमेरिका में इस दिन होगा रिलीज, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं अब अमेरिका की ऑडियंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. अमेरिका में 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' अमेरिका में कब रिलीज होने जा रहा है?

Ramayana trailer release date in america (3)
1 / 6

विज्ञापन

'रामायण' के ट्रेलर की अपडेट ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

'रामायण' के ट्रेलर की अपडेट ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट2 / 6

'रामायण' फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है. बड़े बजट की ये फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' का भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आने वाली है. वहीं अब खबरें हैं कि अमेरिका में फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीफ तय हो गई है.

विज्ञापन

अमेरिका में कब रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर?

अमेरिका में कब रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर?3 / 6

अमेरिका में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर 14 जुलाई 2026 में रिलीज होने जा रहा है. इसके लिए लॉस एंजिल्स में एक शानदार इवेंट की तैयारी की जा रही है. वहीं अब अमेरिका में मौजूद रणबीर कपूर के फैंस इस खबर से काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म की स्टारकास्ट आएगी नजर4 / 6

'बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड' की जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को लॉस एंजिल्स में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए एक मेगा इवेंट रखा जाएगा. इस दौरान इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. वहीं फिल्म के सितारे पब्लिक से भी बातचीत करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

'रामा' टीजर ने जीत लिया था दिल

'रामा' टीजर ने जीत लिया था दिल5 / 6

भारत में फिल्म का 'रामा' टीजर रिलीज हो चुका है. वहीं इस टीजर में रणबीर कपूर के लुक को फैंस ने काफी पसंद भी किया. इसके बाद से ही फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अभी तक भारत में ट्रेलर की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

बता दें 'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राम का किरदार रणबीर कपूर, सीता का किरदार साई पल्लवी, रावण का किरदार यश और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन