3 घंटे 14 मिनट की वो फिल्म, जिसका Netflix पर कब्जा, IMDb पर भी मिली है तगड़ी रेटिंग, आपने देखी?

Riteish Deshmukh Film: ओटीटी पर नई-नई फिल्में आती रहती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

Raja Shivaji
1 / 7
Raja Shivaji. IMAGE CREDIT- Social Media

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी2 / 7

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' है. फिल्म हाल ही में ओटीटी पर आई है और आते ही ट्रेंड करने लगी है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड3 / 7

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. फिल्म ने आते ही दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही पहले नंबर पर भी कब्जा कर लेगी.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन (उनकी माता राजमाता जीजाबाई के मार्गदर्शन में) से लेकर बीजापुर सल्तनत के साथ उनके संघर्ष और अफजल खान के साथ उनके ऐतिहासिक टकराव तक की घटनाओं को कवर किया गया है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 7

इस फिल्म में रितेश देशमुश के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और सलमान खान (कैमियो) जैसे सुपरस्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

बजट और कलेक्शन

बजट और कलेक्शन6 / 7

फिल्म 'राजा शिवाजी' के बजट और कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म को 75 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. वहीं, अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये हुआ था. ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

इसी के साथ अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म 'राजा शिवाजी' को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन