बर्थडे पर दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं टीवी की ये मशहूर हसीना, पार्टनर ने बयां किया दर्द

Jasmin Bhasin Birthday Post: बिग बॉस 14 फेम जैस्मिन भसीन अपने जन्मदिन के खास मौके पर पार्टी मनाने की बजाय अस्पताल में एडमिट दिखाई दीं. उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी.

jasmin bhasin hospitalised on her birthday

jasmin bhasin hospitalised on her birthday

Aly Goni Instagram Post for Jasmin Bhasin: लोकप्रिय अभिनेत्री और बिग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन इन दिनों अस्पतालों के चक्कर लगा रही हैं. 28 जून 2026 को उनका जन्मदिन था. इस खास दिन पर वे पार्टी या किसी विकेशन में बर्थडे सेलिब्रेशन की बजाय अस्पताल में एडमिट होकर अपने खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थी. इस बात की जानकारी खुद उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने फैंस को इंस्टाग्राम के माध्यम से दी. अली ने बेहद भावुक नोट साझा करते हुए दर्द बयां किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती होने की वजह

जैस्मिन भसीन पिछले कुछ समय से आंखों की गंभीर समस्या (Corneal Damage) से जूझ रही हैं. दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान कॉन्टैक्ट लेंस पहनने की वजह से उनकी आँखों का कॉर्निया डैमेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें दिखाई देना भी बंद हो गया था. वह अपने जन्मदिन और वेकेशन के लिए दुबई में थीं, जहाँ अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करना पड़ा.

विज्ञापन

पार्टनर अली गोनी ने बयां किया दर्द

अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अस्पताल की तस्वीर साझा करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन के लिए लिखा. इस तस्वीर में जैस्मीन बेड पर लेटी हुई हैं और उनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. अली ने लिखा, “यह जन्मदिन वैसा नहीं रहा जैसा हमने प्लान किया था. तुम्हें इस हालत में देखना मेरे लिए बहुत दर्दनाक है. लेकिन मैं जानता हूँ कि तुम एक फाइटर हो और जल्द ही ठीक होकर मुस्कुराती हुई वापस आओगी. हैप्पी बर्थडे माई स्ट्रॉन्गेस्ट गर्ल.”

विज्ञापन

फैंस की चिंता बढ़ी

अपनी फेवरेट एक्ट्रेस और कपल को देखकर फैंस काफी चिंता में हैं. टीवी इंडस्ट्री में तमाम बड़े सितारों से लेकर आम जनता जैस्मीन की ये हालत देखकर काफी परेशान हो गई. उन्होंने एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना की है. डॉक्टर्स के मुताबिक, जैस्मिन की आँखों का इलाज चल रहा है और कॉर्निया को पूरी तरह ठीक होने में अभी कुछ दिनों का समय और लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ