Lock Upp 2 New Episodes Release: कब और किस टाइम रिलीज होंगे 'लॉक अप 2' के नए एपिसोड्स? जानें पूरे हफ्ते का शेड्यूल

Lock Upp 2 New Episodes Release Date and Time: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. ये ही वजह है कि ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. चलिए जानते हैं इस शो के नए-नए एपिसोड्स कब और किस टाइम देख सकते हैं.

lock upp 2 new episodes release date and time
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाया शो

नेटफ्लिक्स पर छाया शो2 / 7

नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' छाया हुआ है. इस ट्रेंडिंग शो के अभी तक 3 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स अपने-अपने राज खोलते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

नए-नए एपिसोड्स का फैंस को इंतजार

नए-नए एपिसोड्स का फैंस को इंतजार3 / 7

'लॉक अप 2' के फैंस जानना चाहते हैं कि शो के नए-नए एपिसोड्स वीक में कितने दिन रिलीज होते हैं. वहीं इस शो के नए एपिसोड्स की रिलीज डेट बाकी शोज से काफी अलग है. जिससे फैंस के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.

कब-कब रिलीज होंगे नए एपिसोड्स?

कब-कब रिलीज होंगे नए एपिसोड्स?4 / 7

नेटफ्लिक्स के इस शो के नए-नए एपिसोड्स आप शनिवार से बुधवार तक हर हफ्ते देख सकते हैं. शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शो के नए एपिसोड्स रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे. वहीं ये शो 6 हफ्तों तक चलेगा.

विज्ञापन

हर हफ्ते होगा एलिमिनेशन

हर हफ्ते होगा एलिमिनेशन5 / 7

शो में टीवी सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक नजर आ रहे हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स को शो में नए-नए टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें जीतने के बाद ये सितारे शो में अपनी जगह बनाए रखेंगे. वहीं हर हफ्ते कोई एक कंटेस्टेंट शो से बाहर होता दिखाई देगा.

विनर को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

विनर को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये6 / 7

वहीं इस शो में आखिरी तक जो भी कंटेस्टेंट बचा रहेगा वो शो का विनर होगा. शो के विनर को 1 करोड़ का प्राइज मनी मिलेगा. सोशल मीडिया पर अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को ऑडियंस सपोर्ट कर रही है.

विज्ञापन

शो के कंटेस्टेंट्स

शो के कंटेस्टेंट्स7 / 7

नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप' में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, पामेला सेरेना, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर कैद हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन