'काश! मुझे मारा ना होता…' Mirzapur Movie से बाहर होने पर विक्रांत मैसी ने जताया दुख, 85% पुरुष कास्ट होने पर कही ये बड़ी बात

Vikrant Massey Mirzapur Comment: विक्रांत मैसी ने मिर्जापुर के टीजर रिलीज पर टिप्पणी करते हुए महत्वपूर्ण बातें बताई. उन्होंने दुख जताते हुआ सीरीज में मरने की बात पर अफसोस जताया है.

mirzapur the movie vikrant massey

mirzapur the movie vikrant massey

Bablu Pandit Mirzapur Movie: अभी कुछ समय पहले ही मिर्जापुर-द मूवी का टीजर रिलीज हुआ. सीरीज में गुड्डू भईया के भाई के रूप में विक्रांत मैसी को दिखाया गया था. उन्होंने सीरीज में बेहद शानदार रोल निभाया था. लेकिन मूवी में इस किरदार को जितेंद्र कुमार ने निभाया है. बता दें कि इस बात से दुखी विक्रांत से फिल्म से जुड़े कुछ खास इमोशन्स साझा किए.

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत मैसी का मिर्जापुर मूवी को लेकर बयान

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में ‘बबलू पंडित’ का आइकोनिक किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने ‘Mirzapur: The Movie’ से बाहर होने पर अपना बड़ा दर्द बयां किया है. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया लेकिन थोड़े भावुक लहजे में कहा, “काश! उन्होंने (मेकर्स ने) मुझे शो में न मारा होता.’

85% पुरुष कास्ट और ‘मेल ईगो’ पर बड़ा खुलासा

सीरीज के शुरुआती दिनों के अनुभव को याद करते हुए विक्रांत ने बताया कि उस समय कैमरे के सामने और पीछे लगभग 85% टीम सिर्फ पुरुषों की ही थी. विक्रांत ने तंजिया लहजे में कहा कि यह कुछ लड़कों का एक साथ आने और बाहर जाकर अपने ‘मर्दाना अहंकार’ (Male Ego) या पितृसत्ता को संतुष्ट करने और साथ ही उसे चुनौती देने जैसा अनुभव था. विक्रांत ने स्वीकार किया कि शूटिंग के वक्त किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह शो इतिहास रच देगा. शो के रिलीज होने के महज 17-18 घंटे बाद जब वह अगले दिन सेट पर पहुंचे, तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी. फैंस साइकिलों से उनकी कार का पीछा कर रहे थे, तब जाकर उन्हें इस शो के असली क्रेज का अंदाजा हुआ.

विज्ञापन

‘Mirzapur: The Movie’ के बारे में

आपको बता दें कि दर्शकों की भारी डिमांड के बाद मेकर्स ने ‘Mirzapur: The Movie’ का आधिकारिक एलान किया है, जो 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में ‘बबलू पंडित’ का किरदार तो दिखाई देगा, लेकिन विक्रांत मैसी की जगह अब इस रोल को जितेंद्र कुमार (जीतू भैया) निभाते नजर आएंगे. इसी वजह से विक्रांत को पहले सीजन में अपने किरदार की मौत होने का आज भी मलाल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ