Alia Bhatt, Anil Kapoor या फिर Bobby Deol... किसने ली सबसे ज्यादा फीस? Alpha के स्टार्स पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है और किसे कितनी फीस मिली है?

Alpha Cast Fees
1 / 7
Alpha Cast Fees. image credit- social media

विज्ञापन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट2 / 7

फिल्म 'अल्फा' की कास्ट की फीस की अगर बात करें तो एशियानेट न्यूज के अनुसार, आलिया ने सीता का किरदार निभाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है.

विज्ञापन

शरवरी की फीस

शरवरी की फीस3 / 7

फिल्म 'अल्फा' के लिए शरवरी की फीस की अगर बात करें तो वो भी फिल्म में एक सुपर-एजेंट का किरदार निभाने वाली हैं और अपने रोल के लिए शरवरी ने कथित तौर पर 3 करोड़ रुपये कमाए हैं.

अनिल कपूर और बॉबी देओल

अनिल कपूर और बॉबी देओल4 / 7

खबरों की मानें, तो फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल का भी बेहद अहम किरदार है और उन्होंने अपने-अपने रोल के लिए 6 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन का कैमियो

ऋतिक रोशन का कैमियो5 / 7

इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन का भी एक स्पेशल कैमियो नजर आने वाला है. हालांकि, इसके लिए एक्टर ने कोई फीस ली है या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं है.

आलिया है सबसे महंगी स्टार

आलिया है सबसे महंगी स्टार6 / 7

बता दें कि फिल्म के स्टार्स की फीस को लेकर मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है बल्कि ये सब आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं. साथ ही इस फिल्म की सबसे महंगी स्टार आलिया भट्ट हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म

कब रिलीज होगी फिल्म7 / 7

फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है और इसके स्टार्स प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म को 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन