Live Updates
Entertainment News Live: मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी स्टार फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू ने आज यानी 10 अक्टूबर को निकाह कर लिया है. उन्होंने अपनी शादी मदीना में की और उनके निकाह की तस्वीर भी सामने आई है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ इन दिनों कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में चल रही है. वहीं अब दर्शक मूवी का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब एक्टर नानी ने ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया और प्लान बनाया है.
Entertainment News Live: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों किया तलब?
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला पर्सनैलिटी राइट्स केस से जुड़ा हुआ है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: F1 स्टार लैंडो नॉरिस से करीना की मजेदार बातचीत वायरल
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो F1 स्टार लैंडो नॉरिस से बात कर रही है. इस बातचीत के दौरान करीना ने अपने पति को लेकर ऐसी बात कही है, जो काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News Live: ग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका?
सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ऑस्कर 2027 से चूक गई है. लेकिन मूवी के गाने अगले साल होने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में पहुंच चुके हैं. इस मूवी के गानों और शाश्वत सचदेव के म्यूजिक को कई अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: 'दृश्यम 3' और 'हनुमांन अंश' ने कितने का किया कलेक्शन?
2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. इस मूवी ने कमाई के मामले में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं ‘हनुमान अंश’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज
प भी प्राइम वीडियो पर देखने लिए कोई हॉरर सीरीज की खोज में है, तो आप 8 एपिसोड वाली ‘खौफ’ सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपक भर-भरकर सस्पेंस और डर देखने को मिलने वाला है.
Entertainment News Live: ओटीटी पर कहां देखें ‘ऑटो शंकर’ सीरीज?
ओटीटी पर कई तरह की मूवीज और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज तलाश रहे हैं. लेकिन कंफ्यूज हो रहे हैं कि कौन सी सीरीज बेस्ट है, तो यह खबर आपके बड़े काम आने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
Entertainment News Live: नाना पाटेकर की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार
बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, उनका बीते दिन यानी 8 अक्तूबर को निधन हो गया है. लेकिन दिवंगत एक्टर की फिल्मों का दर्शक बड़े पर्दे पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि इसके बारे में विस्तार में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: OTT पर आते ही छाई 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म
OTT Trending: अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन साउथ फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने वाले हैं, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन यह मूवी ओटीटी पर आते ही जलवा दिखा रही है. फिल्म में आपको जबरदस्त रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलने वाला है.
Entertainment News Live: OTT पर धमाल मचा रही नाना पाटेकर की 10 एपिसोड वाली ये सीरीज
बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है. वहीं अब एक्टर की सीरीज 'संकल्प' (Sankalp) काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है. मेकर्स ने इस सीरीज को 10 एपिसोड के साथ जारी किया है.
Entertainment News Live: क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. एक्टर का अंतिम संस्कार देर रात में ही दिया गया था, जिसके बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब इन सभी सवालों का एक्टर के बेटे मल्हार ने जवाब दे दिया है. आइए जानते हैं कि मल्हार ने क्या कुछ कहा है? पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News Live: Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
अजय देवगन मल्टीस्टारर फिल्म दृश्यम 3 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती ही दर्शकों को अपनी कहानी से हैरान कर रही है. मूवी को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो चुके हैं, चलिए जानते हैं कि मूवी ने 7वें दिन कितने का कलेक्शन किया है.
Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी को 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हुआ था. उन्होने बताया कि इस बीमारी को लेकर कोई लक्षण नहीं दिखे थे. लेकिन जब वो एक दिन अपने दोस्त के साथ बाहर गई थी, तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गई थी. लेकिन जब सबा को इस बीमारी के बारे में पता चला था, तो वो अंदर से पूरी तरह टूट गई थी.
‘दृश्यम 3’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं, वहीं अब ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के फैंस यह जानना चाहते हैं कि मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दृश्यम द कॉन्क्लूजन’ ने 14.50 करोड़ रुपये का केलक्शन किया है. इस मूवी ने 8 दिनों में 260.00 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. वहीं फिल्म ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 312.00 करोड़ का कारोबार किया है. दृश्यम 3 ने दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन में 407.00 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines